{"_id":"692e0363ebaf38bce50a33bc","slug":"two-groups-clashed-and-pelted-stones-in-protest-against-the-playing-of-songs-on-a-band-four-injured-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110118-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बैंडबाजे पर गाने बजाने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट और पथराव, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बैंडबाजे पर गाने बजाने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट और पथराव, चार घायल
Tue, 02 Dec 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के अहमदाबाद कसौरा गांव में रविवार देर रात ग्यारह बजे बरात चढ़त के दौरान बैंडबाजे पर गाना बजाने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
विवाद होने की वजह से शादी की अन्य रस्में रोकनी पड़ गईं। विवाद जाटव और यादव पक्ष के बीच होने की वजह से सीओ और थाना प्रभारी ने भी गांव में पहुंचकर जांच की। सोमवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को थाने में तहरीर दी है। इस मामले में सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अहमदाबाद कसौरा गांव में बरात चढ़त के दौरान मामूली विवाद में दोनों पक्षों में हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्ष यदि थाने में तहरीर देंगे तब जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अहमदाबाद कसौरा गांव निवासी हरज्ञान सिंह की बेटी की बरात रविवार शाम थाना क्षेत्र के ग्राम जरगांव से आई थी। जरगांव निवासी रामजीमल अपने बेटे अर्जुन की बरात बैंडबाजा और घोड़ा बग्घी के साथ लेकर पहुंचे। रात दस बजे बरात चढ़ना शुरू हुई, जैसे ही बरात यादव समाज के मोहल्ले में पहुंची, तभी बैंडबाजे पर बज रहे गाने का एक पक्ष ने विरोध किया। यादव समाज के एक घर में कुछ बारातियों के पानी पीने के लिए घुस जाने पर कहासुनी होने पर विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन
दोनों पक्ष से गाली गलौंच, मारपीट, पथराव और हंगामा होने लगा। इस दौरान यादव समाज की ओर से धर्मेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए, जबकि जाटव समाज की ओर से उमेश व जीतम व जयवीर का छह साल का बेटा कुलदीप घायल हो गया। जाटव समाज का आरोप है कि यादव समाज के लोगों ने बरात लेकर आए दूृल्हा के साथ मारपीट और घोड़ा बग्घी भी तोड़ दी। हंगामा बढ़ता देख दूल्हा समेत अधिकतर बराती अपने गांव को चले गए और शादी की आगे की रस्में स्थगित कर दी गईं। दोनों पक्षों के चारों घायलों को रात में ही परिजन थाना बिलारी लेकर आए।
जाटव पक्ष के तीनों घायलों को सीएचसी बिलारी में प्राथमिक उपचार देकर वापस घर भेज दिया गया, जबकि यादव पक्ष से गंभीर घायल हुए धर्मेंद्र सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विवाद की सूचना पर रात में ही सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध थाना बिलारी जयदेव सिंह और जरगांव पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद निपटाने और शादी की शेष रस्में पूरी कराने का प्रयास किया। सीओ ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर जरगांव पुलिस चौकी प्रभारी को गांव में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए।