{"_id":"6a1046ebb980b7890501f9e3","slug":"two-friends-from-amroha-drown-in-the-ganges-in-rishikesh-tragedy-strikes-while-taking-photos-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऋषिकेश में गंगा में डूबे अमरोहा के दो दोस्त, फोटो खींचते समय हादसा, एक-दूसरे के बचाने के चक्कर में हुए ओझल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऋषिकेश में गंगा में डूबे अमरोहा के दो दोस्त, फोटो खींचते समय हादसा, एक-दूसरे के बचाने के चक्कर में हुए ओझल
Fri, 22 May 2026 05:37 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 22 May 2026 05:37 PM IST
सार
ऋषिकेश में गंगा नदी में डूबने से नौगावां सादात के दो युवक लापता हो गए। लक्ष्मण झूले पर फोटो खींचते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अमरोहा के रहने वाला युवा गंगा में डूबे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में डूबने से नौगावां सादात के दो युवकों के लापता होने की जानकारी से कस्बे में मातम पसरा हुआ है। लक्ष्मण झूले पर फोटो खींचते समय पैर फिसलने से एक युवक नदी में गिर गया। जिसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला शाह फरीद अटारी वाले निवासी किसान अली अब्बास का सबसे छोटा बेटा (25) मोहम्मद फैजान हाल ही में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था। वहीं मोहल्ले के ही रहने वाले मजदूर नसीम हैदर का बेटा मोहम्मद कैफ स्थानीय शिक्षण संस्थान में बीटेक प्रथम सेमेस्टर का छात्र था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इन दिनों नजीबाबाद के जोगी रम्पुरा स्थित शिया धर्मस्थल पर उर्स का आयोजन चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह मोहम्मद फैजान और मोहम्मद कैफ अपने दोस्तों जीशान और मोहम्मद के साथ उर्स में शामिल होने गए थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे चारों दोस्त बाइक से घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंच गए।
विज्ञापन
बताया गया कि शाम करीब सात बजे चारों युवक लक्ष्मण झूले पर घूम रहे थे। इसी दौरान फोटो खींचते समय मोहम्मद कैफ का पैर फिसल गया और वह गंगा नदी में जा गिरा। दोस्त को डूबता देख मोहम्मद फैजान ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। गंगा की तेज धार दोनों को बहाकर ले गई।
घटना देखकर साथ मौजूद जीशान और मोहम्मद ने शोर मचाया। मौके पर मौजूद गोताखोर तुरंत नदी में उतरे, लेकिन तब तक दोनों युवक गहरे पानी में लापता हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले और रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई। ऋषिकेश प्रशासन ने शुक्रवार सुबह से दोनों युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। दोपहर तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका।