{"_id":"5d6fdd818ebc3e01416b1c62","slug":"two-died-in-rampur-after-falling-house-and-tree-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम की मारः मकान-पेड़ गिरने से रामपुर में दो की मौत, सात घायल, रेल ट्रैक बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम की मारः मकान-पेड़ गिरने से रामपुर में दो की मौत, सात घायल, रेल ट्रैक बाधित
Wed, 04 Sep 2019 09:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर/संभल/मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर/संभल/मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 Sep 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर, संभल और मुरादाबाद में मौसम की मार से किशोरी सहित दो जिंदगियां चली गईं। चार मकान जमींदोज हो गए। मंडल में पेड़ गिरने से रेल ट्रैक जाम हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार रात को रामपुर में जोरदार बारिश के चलते पहाड़ी गेट मोहल्ले में एक मकान का लिंटर ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल किशोरी सलीना की मौत हो गई।
विज्ञापन
रामपुर के ही स्वार में तेज हवा-बारिश के बीच पशुओं को बांधने जा रहे एक युवक योगराज पर पीपल का पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। गांव इमरता में भी रामसिंह का मकान गिर गया लेकिन जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
संभल में नरौली चौकी क्षेत्र के मझावली गांव में छत्रपाल और हल्लू सराय में लोकेश के मकान बारिश से भरभरा कर गिर पड़े। इसके अलावा मंगलवार देर रात तीन बजे नगीना और बुंदकी के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया था।
गेटमैन की सूचना पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची। पेड़ हटाने और ओएचई लाइन ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान दो मालगाड़ियां बीच में रुकी रहीं।