फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two died in accident

कैंटर और कंटेनर की भिड़ंत में दो की दर्दनाक मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
two died in accident
कांठ (मुरादाबाद)। बरेली से टेंट का सामान लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे कैंटर की छजलैट थानाक्षेत्र में सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोगों की मौत हो गई। कंटेनर चालक केबिन के मलबे में फंस गया था। उसे क्रेन व जेसीबी की मदद से दो घंटे बाद बमुश्किल निकाला गया। इस मार्ग पर दो घंटे तक यातायात भी ठप रहा है। चालक सहित तीन लोग हादसे में जख्मी हुए हैं। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुरादाबाद हाईवे पर छजलैट के गांव पचोकरा के पास मुरादाबाद की ओर से आ रहे कैंटर और छजलैट की ओर से जा रहे कंटेनर में आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के केबिन क्षतिग्रस्त होकर आपस में उलझ गए। कैंटर चालक विनोद कुमार उर्फ विष्णु (40) निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) की मौके पर मौत हो गई। इसी वाहन में सवार सोनू निवासी घीसूखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर तथा राजेश निवासी नया गांव मंजरा मुजफ्फरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर कंटेनर में सवार चालक राममिलन (35) निवासी भियमऊ रीठी थाना सिकंदरपुर बाराबंकी की भी मौके पर मौत हो गई। जबकि उस वक्त कंटेनर चला रहे दूसरा चालक अशोक निवासी उसराहा थाना शिव रतनगंज रायबरेली केबिन के मलबे और स्टेयरिंग के बीच सीट पर ही बुरी तरह फंस गया। वाहनों की भिड़ंत से हुई जोरदार आवाज को सुन आस पास के गांवों के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। थानाध्यक्ष प्रिंस शर्मा फोर्स को लेकर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाने के बाद फंसे हुए चालक को निकालने की कोशिश की गई। सारी युक्तियां फेल होने के बाद मौके पर पहुंची क्रेन और जेसीबी की मदद से अशोक को जख्मी हालत में दो घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से तीनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। कैंटर में टेंट की कुर्सियां भरी थीं।
विज्ञापन

दो घंटे से ज्यादा ठप रहा यातायात
कांठ। छजलैट में मुरादाबाद मार्ग पर कैंटर और कंटेनर की भिड़ंत के बाद यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। जिसमें रोडवेज एवं छात्र छात्राओं को ले जाने वाली तमाम स्कूल बसें भी फंस गई। दो घंटे से भी ज्यादा यात्रियों को परेशानी सामना करना पड़ा। वहीं कैंटर में भरा टेंट का सामान सड़क पर दूर तक फैल गया। यात्रियों व ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर उसे किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद के परिवार में हैं पत्नी और दो बच्चे
मुरादाबाद। विनोद की मौत की सूचना पर उसका शव लेने के लिए मुजफ्फरनगर से उसके जानकार पहुंचे। उन्होंने बताया कि विनोद हर माह पत्नी अंजू देवी के खाते में रुपये डलवाता था। करीब 15 साल से वह यहां पर रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। उनको हादसे के संबंध से सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed