फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two days left for haj application

हजयात्रा 2021 के आवेदन के लिए आज और कल मौका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
two days left for haj application
मुरादाबाद। हज के पाक सफर के लिए आवेदन को अभी दो दिन का मौका और है। आवेदक आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि दस दिसंबर है। हालांकि सात नवंबर से चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में पिछले साल की तुलना मे बहुत ही कम आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच हजयात्रा 2021 के लिए सात नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। लेकिन आवेदन प्रक्रिया रफ्तार नहीं पकड़ पाई। जिले से अभी तक करीब दो सौ ही आवेदन हो पाए हैं। वहीं प्रदेश में दो दिसंबर तक सिर्फ तीन हजार आवेदन हुए थे। ये संख्या पिछले साल की तुलना में दस फीसदी है। इसका कारण हजयात्रा के नियम और शर्तों में बदलाव को बताया जा रहा है। इसके अलावा हजयात्रा की अनुमानित फीस भी है। जो पिछले साल की तुलना में एक लाख रुपये अधिक है। वहीं कोरोना संक्रमण सबसे बड़ी वजह है। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि हजयात्रा 2021 के लिए आवेदकों की संख्या बहुत कम है। दस दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। बुधवार और गुरुवार को आवेदन का मौका है।
विज्ञापन

हजयात्रा 2021 में ये हुए बदलाव
- 18 से कम और 65 से अधिक यानी बुजुर्ग आजमीनों को हज यात्रा पर सऊदी अरब जाने पर पाबंदी लगा दी।
- हालांकि बगैर महरम के हज पर जाने वाली महिलाओं के लिए 500 सीटें आरक्षित भी की।
- हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार हज खर्च 3 लाख 75 हजार से 5 लाख रुपये आने की उम्मीद जताई है
- इस बार हजयात्रा पर एक साथ अधिकतम तीन लोग ही जा सकेंगे। पिछले साल तक एक साथ पांच लोग हजयात्रा पर जा सकते थे।
- हजयात्रा पर आजमीनों को सिर्फ अजीजिया कैटेरगी की सुविधा मिलेगी। जबकि पहले ग्रीन कैटेगरी की सुविधा मिलती थी।
- पहली किस्त में अब डेढ़ लाख रुपये जमा करने होंगे, पहले 81,000 रुपये जमा करने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed