{"_id":"5bdc30debdec2269565729c5","slug":"two-contenders-of-one-pet-dog-moradabad-police-have-been-trying-to-solve-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू कुत्ते के दो दावेदार, दिन भर उलझी रही मुरादाबाद पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू कुत्ते के दो दावेदार, दिन भर उलझी रही मुरादाबाद पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने की हरथला पुलिस चौकी पर एक अजीब मामला आया। एक पालतू कुत्ते के दो दावेदार पहुंच गए। दोनों ने पालतू कुत्ते को अपना अपना बताया। कुत्ता भी दोनों के बुलाने पर उनके पास जा रहा था। किसी निर्णय पर न पहुंचने पर पुलिस ने फिलहाल कुत्ते को तीसरे व्यक्ति को दे दिया।
सिविल लाइंस की हिमगिरी कालोनी निवासी प्रमोद कुमार और जिला कारागार में तैनात बंदी रक्षक ने अपने अपने लेब्राडोर नस्ल के पालतू कुत्ते के चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी थी। दोनों अपने-अपने कुत्तों की तलाश में जुटे थे।
27 अक्तूबर को बंदी रक्षक को पता चला कि उनका कुत्ता जैकी कुचावली गांव में है। बंदी रक्षक कुत्ता लेकर हरथला आए। रास्ते में प्रमोद कुमार मिल गया। उसने कुत्ते को अपना गोलू बताया। जबकि बंदी रक्षक अपने कुत्ते का नाम जैकी बता रहे थे।
विज्ञापन
कुत्ता भी दोनों के बुलाने पर उनके पास ही जा रहा है। मामला बढ़ने पर पुलिस चौकी तक पहुंच गया। चौकी में काफी देर बातचीत चली। लेकिन कोई निर्णय नहीं निकल पाया। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को चौकी बुलाया। जिससे प्रमोद ने कुत्ता खरीदा था। फिलहाल कुत्ते को तीसरे व्यक्ति को दे दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों से कहा गया है कि अपने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करें। इसके बाद ही कुत्ता दिया जाएगा।