फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two bikes collided, two people died.

Moradabad News: दो बाइकें टकराईं, दो लोगों की माैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, two people died.
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। सुरजननगर- जसपुर मार्ग पर गांव दूल्हापुर की मंडेया के पास मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में मृत दोनों लोगों की पहचान बिजनौर के जहानाबाद निवासी नवनीत कुमार (25) और सुरजन नगर निवासी नारायण सिंह (60) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरजन नगर निवासी नारायण सिंह (60) पुत्र लक्ष्मण सिंह बाइक से गांव की आशा ममता के साथ अपने परिवार की महिला रेशू को दिखाने जसपुर जा रहे थे। तभी सुरजननगर - जसपुर मार्ग पर गांव दूल्हापुर की मंडेया के पास दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में नारायण सिंह और बाइक सवार दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गये और उनको सुरजननगर डॉक्टर के पास ले आए, जहां डॉक्टर ने नारायण को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल बाइक सवार आशा ममता और रेशू को रेफर कर दिया। नारायण की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। नारायण सिंह कृषि कार्य के साथ-साथ जन सेवा केंद्र भी चलाते थे।
विज्ञापन

जबकि जनपद बिजनौर के जहानाबाद निवासी नवनीत कुमार (25) पुत्र ऋषिपाल सिंह अपने भतीजे विनीत कुमार के साथ सोमवार को ठाकुरद्वारा के गांव टांडा अफजल में अपने दोस्त की बहन की शादी में भाग लेने के लिए आया था। नवनीत कुमार के जीजा गांव टांडा अफजल निवासी राहुल ने बताया कि मंगलवार को जहानाबाद से एक बरात सुरजननगर आ रही थी। जिसमें शामिल होने के लिए नवनीत कुमार अपने भतीजे विनीत कुमार के साथ बाइक से वहां जा रहा था। तभी सुरजननगर - जसपुर मार्ग पर गांव दूल्हापुर की मंडेया के पास दुर्घटना हो गई। जिसमें नवनीत कुमार और विनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस ने दोनों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नवनीत कुमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनीत कुमार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहुल ने बताया कि चाचा-भतीजे पानीपत में किसी कपड़े की फैक्टरी में सिलाई का काम करते थे। वहां से कुछ दिन पहले अपने घर आए थे। नवनीत की मौत से उसके भाई अमरपाल, नीटू और सोनू, बहन बबीता का रो-रोकर हाल बेहाल था।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि हादसे में सुरजन नगर निवासी नारायण सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर राजौरी निवासी ममता पत्नी विमल कुमार और सुरजन नगर निवासी रेशू पत्नी मनिंदर सिंह घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed