फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tushita is cutting the mountain of circumstances with the sword of freshness

हौसले की तलवार से हालातों के पहाड़ को काट रहीं तुषिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tushita is cutting the mountain of circumstances with the sword of freshness
मुरादाबाद। पंखो से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। मुरादाबाद शहर में हरथला निवासी फेंसर (तलवारबाज) तुषिता सिंह अपनी लगन और मेहनत से इस पंक्ति को सार्थक कर रही हैं। फेंसिंग के अभ्यास के लिए शहर में कोच और संसाधन नहीं है। दूसरी ओर तुषिता के परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हैं, पिता 10 साल से पैरालायसिस के कारण बिस्तर पर हैं। इन सब परेशानियों के बावजूद तुषिता अपने हौसले की तलवार से हालातों के पहाड़ को काटने में लगी हैं।
विज्ञापन

हाल ही में उनका चयन राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 12 से 15 मार्च तक अमृतसर में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वह उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। तुषिता (23) ने बताया कि वह अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। 2019 से वह तलवारबाजी के खेल से जुड़ी हैं और लगातार अभ्यास कर रही हैं। अभ्यास के लिए उन्होंने सोनकपुर स्टेडियम में बातचीत की तो पता चला वहां न तो इस खेल के कोच हैं और न अभ्यास के लिए कोई निर्धारित स्थान है। इस मामले में उन्होंने क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना से मदद मांगी। तुषिता की रुचि को देखकर क्रीड़ाधिकारी ने फेंसिंग समेत अन्य खेलों के कोच उपलब्ध कराने की अपील करते हुए खेल निदेशालय को पत्र लिखा। लंबे समय तक कोच की व्यवस्था न होने पर तुषिता ने सोनकपुर स्टेडियम के जूडो हॉल में डमी के साथ अभ्यास शुरू कर दिया। इंटरनेट के माध्यम से फेंसिंग के खेल की तमाम बारीकियां समझीं। तुषिता ने बताया कि अकेले अभ्यास के बल पर उन्होंने वर्ष 2020 में मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद दिसंबर 2021 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। इसके आधार पर उन्हें अमृतसर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मौका दिया गया है। इस प्रतियोगिता को लेकर क्रीड़ाधिकारी और सोनकपुर स्टेडियम से समस्त स्टाफ ने उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

बच्चों को जूडो सिखाकर अभ्यास के लिए खरीदी तलवार
मुरादाबाद। तुषिता फेंसिंग के साथ साथ जूडो की भी अच्छी खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुछ खेल अकादमियों और विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को जूडो के जरिये आत्मरक्षा के गुर सिखाए हैं। अपने स्वावलंबन से उन्होंने फेंसिंग के अभ्यास के लिए तलवार और किट खरीदी। अब अमृतसर में प्रतियोगिता में जाने से पहले जिला फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केके मिश्रा ने उन्हें एक कोरियन तलवार भेंट कर सफल होने का आशीर्वाद दिया है। तुषिता के भाई निखिल सिंह सांबो (मार्शल आर्ट) के अच्छे खिलाड़ी हैं। वह विश्वकप में भी हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed