{"_id":"5f492e2689ff3c5040069217","slug":"trying-to-procession-of-moharram-in-nauganwa-sadat-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः नौगांवा सादात में मोहर्रम का जुलूस निकालने की कोशिश, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः नौगांवा सादात में मोहर्रम का जुलूस निकालने की कोशिश, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़
Fri, 28 Aug 2020 09:47 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी में प्रतिबंध के बाद भी नौगांवा सादात में मोहर्रम का जुलूस निकाले की कोशिश की गई। खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस को आता देखकर अजादारों में भगदड़ मच गई। थोड़ी ही देर में अलम-ताजियों को लेकर तितर-बितर हो गए। पुलिस की सतर्कता से बिगड़ते हालातों को संभाला गया। बाद में पुलिस ने कस्बे में पैदल भ्रमण किया। अनाउंस कर लोगों को घरों में रहने की अपील की। पुलिस ने शिया इमाम से बात की और मस्जिद से अनाउंस कराकर घरों में मोहर्रम मनाने की नसीहत दी।
विज्ञापन
अमरोहा नगर और नौगांवा सादात में मोहर्रम का जुलूस बड़ी तादाद में निकाले जाते थे। जुलूस में शामिल होने के लिए विदेशों से भी अजादार आते थे। लेकिन, इस बाद कोरोना काल के चलते सभी सामूहिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा है। किसी भी समुदाय को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके शुक्रवार को नौगांवा सादात में कुछ लोगों ने मोहर्रम का जुलूस निकालने की कोशिश की। दो दर्जन से अधिक अजादार अलम और ताजिए लेकर सड़क पर आ गए। जुलूस निकाले की खबर मिलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आरपी शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर अजादारों में भगदड़ मच गई। थोड़ी देर में अजादार ताजिए और अलम लेकर तितर-बितर हो गए। पुलिस ने सड़क पर खड़े लोगों पर लाठी पटक कर खदेड़ दिया। पुलिस की सतर्कता के चलते माहौल खराब बिगड़ने से बाल-बाल बचा। बाद में सीओ सिटी दिनेश कुमार यादव और इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण किया। अनाउंस कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों अफसर शिया जामा मस्जिद पहुंचे। यहां इमाम से बाद कर मस्जिद में अनाउंस कराकर घरों में मोहर्रम मनाने की नसीहत दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन, महामारी अधिनियम और माहौल खराब करने की कोशिश में 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें शाहरजा शाही, मोहम्मद हैदर, फैय्याज, समर अब्बास, नूरी, शहजाद, शानू, पन्ना सहित नौ नामजद और 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।