{"_id":"6578c81f2c626c67cc0301bd","slug":"truck-hits-bolero-from-front-seven-injured-including-bride-and-groom-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-302097-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक ने बोलेरो में सामने से मारी टक्कर, दूल्हा दुल्हन समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक ने बोलेरो में सामने से मारी टक्कर, दूल्हा दुल्हन समेत सात घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा-हाईवे पर हुसैनपुर गांव के पास मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार दुल्हन निशा, दूल्हा सोेनू समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
भोजपुर के गोट निवासी करन सिंह के बेटे सोनू की शादी दस दिसंबर को कुंदरकी के काजी की मिलक निवासी निशा के साथ हुई थी। मंगलवार को सोनू अपने भाइयों और रिश्तेदारों के साथ पहली बार अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गया था। मंगलवार रात सोनू निशा को लेकर वापस अपने घर आ रहा था। बोलेरो में दुल्हा दुल्हन समेत सात लोग सवार थे। गाड़ी अभी मैनाठेर क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर हुसैनपुर गांव के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। इसी बीच ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल सोनू, निशा, विजय, विक्की, मोनू, देवू और गोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की जानकारी मिलने पर काजी की मिलक और गोट गांव से परिजन और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। सीओ बिलारी अनूप सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों वाहन कब्जे में ले लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।।