{"_id":"6320e379ab11ec6ef93c8904","slug":"truck-driver-murdered-city-news-mbd4410036106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या
सार
कुंदरकी थानाक्षेत्र के जैतपुर पट्टी गांव निवासी ट्रक चालक मुश्ताक (60) की गला रेतकर हत्या कर दी गई।निजामुद्दीन और परिवार के अन्य लोगों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।संपत्ति को लेकर कुछ दिन पहले शबाना का अपने ससुर और देवरों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विस्तार
कुंदरकी(मुरादाबाद)। कुंदरकी थानाक्षेत्र के जैतपुर पट्टी गांव निवासी ट्रक चालक मुश्ताक (60) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह चालक का शव उसके ही मकान की दूसरी मंजिल पर चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू, उसके तीन भाइयों और मामा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक मुश्ताक के बेटे निजामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रोज की तरह सोमवार रात खाना खाने के बाद मकान की ऊपरी मंजिल पर सोने चले गए थे। जबकि भूतल पर परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन और चार बजे की बीच दरवाजे पर आहट होने पर वह जाग गया। उसने देखा कि उसकी भाभी शबाना अपने भाई भूरा, आसिफ और कासिम निवासी ढकिया चमन थाना डिडौली जिला अमरोहा और मामा आकिल निवासी मोहल्ला नूरूल्ला कस्बा कुंदरकी के साथ घर से निकल कर बाईपास की ओर से भाग गए।
निजामुद्दीन का कहना है कि वह मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा तो उसने देखा कि खून से लथपथ हालत में पिता की लाश चारपाई पर पड़ी थी। निजामुद्दीन और परिवार के अन्य लोगों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना और सीओ शैलजा मिश्रा ने मौका मुआयना किया और और फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड मौके पर बुला लिया गया। एसपी देहात ने बताया कि चालक के बेटे की तहरीर पर महिला समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। हर एंगल पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों की पुलिस से नोकझोंक
पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया शुरू की तो परिजन हंगामा करने लगे। वह मांग करने लगे कि पहले हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाए। इसके बाद ही शव जाने देंगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। एसपी देहात के आश्वासन पर परिजन मान गए और शव जाने दिया।
दो साल पहले बीमारी से हो गई थी बड़े बेटे की मौत
मुश्ताक ट्रक चालक था, लेकिन काफी समय से ही वह घर रह रहा था। उनके पांच बेटे हैं। बड़े बेटे इश्तेकार की बीमारी के चलते दो साल पहले मौत हो चुकी है। इश्तेकार की पत्नी शबाना अपने तीनों बच्चों के साथ दूसरे मकान में रही है। संपत्ति को लेकर कुछ दिन पहले शबाना का अपने ससुर और देवरों से विवाद हुआ था। मामला थाने तक पहुंचा था। पुलिस की ओर से मृृतक मुश्ताक और उनके बेटों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस ने शबाना को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस की मौजूदगी में शव को दफन किया
पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव जैतपुर पट्टी लाया गया। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान गम से बेहाल परिजनों को भी सगे संबंधित और रिश्तेदार ढांढस बंधाते हुए नजर आए। बाद में शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान कुंदरकी पुलिस भी मौजूद रही।
दरवाजे पर मिलीं टूटी चूड़ियां, घर के आस पास घूमता रहा खोजी कुत्ता
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मुश्ताक के मकान और ऊपरी मंजिल पर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। इस दौरान टीम को दरवाजे के पास टूटी चूड़ियां मिलीं। जिससे माना जा रहा है हत्या में कोई महिला भी शामिल रही है। ये भी हो सकता है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए टूटी चूड़ियां वहां डाली गई होंगी। इसके अलावा खोजी कुत्ता भी मुश्ताक के घर व आस पास ही घूमता रहा। इन बिंदुओं पर भी पुलिस तफ्तीश कर रही है।