{"_id":"632c139efd53b8043246a564","slug":"truck-collides-with-tempo-on-highway-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Accident: हाईवे पर ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Accident: हाईवे पर ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत, सात लोग घायल
Thu, 22 Sep 2022 01:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:20 PM IST
सार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव सैंजना निवासी जुल्फिकार गांव के अन्य मजदूरों के साथ टेंपो से सिविल लाइंस के चंद्रनगर में मजदूरी करने जा रहा था। अभी वह हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में जुल्फिकार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर जीरो प्वाइंट के पास बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार मजदूर जुल्फिकार (40) की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव सैंजना निवासी जुल्फिकार गांव के अन्य मजदूरों के साथ टेंपो से सिविल लाइंस के चंद्रनगर में मजदूरी करने जा रहा था। अभी वह हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में जुल्फिकार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने हादसे में घायल आजम अली, नासिर, फजर, महमूद, सकूर, आरिफ और इसरार को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया है।
विज्ञापन