{"_id":"6624885bbda8460bd20fb55f","slug":"truck-caught-fire-on-moradabad-kashipur-highway-cylinders-burst-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईवे पर ट्रक में आग... हवा में उछलकर धमाके के साथ फटने लगे सिलिंडर, दहशत में भाग गए आसपास के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईवे पर ट्रक में आग... हवा में उछलकर धमाके के साथ फटने लगे सिलिंडर, दहशत में भाग गए आसपास के लोग
Sun, 21 Apr 2024 09:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Apr 2024 09:26 AM IST
सार
मुरादाबाद-काशीपुर हाईवे पर ट्रक में आग लग गई। ट्रक में भारत गैस के 360 सिलिंडर भरे थे। देखते ही देखते सिलिंडर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। इस दौरान आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Truck caught fire
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके के सिढ़ाबली और गुलड़िया गांव के बीच मुरादाबाद-रामनगर हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे गैस सिलिंडर से लदे ट्रक की टायरों में अचानक आग लग गई। चालक ने ट्रक रोक दिया और आग बुझाने लगा। इसी दौरान आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलिंडर हवा में उछल कर फटने लगे।
इसी बीच चालक और हेल्पर मौके से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से ट्रैफिक रोक कर अन्य लोगों को बचाया। दमकल विभाग की टीम ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना रहा।
गाजियाबाद के लोनी से एक ट्रक भारत गैस के 360 सिलिंडर लेकर डिलारी के जटपुरा स्थित सेठी भारत गैस एजेंसी जा रहा था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे ट्रक मुरादाबाद-काशीपुर हाईवे पर सिढ़ाबली और गुलड़िया गांव के बीच से गुजर रहा था। इसी बीच ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
चालक ने सड़क किनारे खड़े गन्ने का रस बेचने वाले के पास ट्रक रोक दिया। इसके बाद उसने पानी डालकर टायरों में लगी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पूरे ट्रक में फैल गई। जिसके बाद ट्रक चालक, हेल्पर और गन्ने का रस बेचने वाला मौके से भाग गए। इसके बाद सिलिंडरों में भी आग लग गई। इसके बाद सिलिंडर धमाके के साथ हवा में उड़ कर फटने लगे।

आस पड़ोस के खेतों में काम करने वाले लोग भी मौके से भाग गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों तरफ का यातायात बंद करा दिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी।
सिलिंडर आस पड़ोस के खेतों में जाकर गिरे। जिससे 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण बिजली लाइन भी चपेट में आ गई। जिससे करीब सौ गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसपी देहात संदीप कुमार मीना, सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार तिवारी, एसएचओ भोजपुर बिजेंद्र सिंह, एसओ डिलारी पवन कुमार, एसएचओ भगतपुर कृष्ण कुमार भी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंच गए। करीब तीन घंटे बाद यातायात चालू हो पाया।
15 बीघा गेहूं राख, 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में आग लगने और सिलिंडर फटने के कारण आस पड़ोस के खेत में 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। गेहूं जलने के कारण वहां से गुजर रही बिजल लाइन भी जल गई। इसके अलावा 11 हजार और 33 हजार की एचटी लाइन भी जल गई। इससे क्षेत्र के करीब 100 गांव में आपूर्ति बाधित हो गई।

दोपहर करीब एक बजे भोजपुर क्षेत्र में ट्रक में आग लग गई। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। आग से सिलिंडर धमाके के साथ फट कर दूर तक गिरे, जिससे फसल जली है। काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर यातायात बंद करा दिया गया था। आग बुझाने के बाद यातायात चालू करा दिया गया है। - संदीप कुमार मीना, एसपी देहात
तीन घंटे वाहनों का संचालन बंद रहा
भोजपुर। घरेलू गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में आग लगने के बाद थाना पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। इसी बीच तीन घंटे वाहनों का मुरादाबाद- काशीपुर मार्ग हाईवे संचालन बंद रहा।