फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tree falls on high-tension line in Kundarki; power supply disrupted.

Moradabad News: कुंदरकी में हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़, ठप हुई बिजली

Thu, 02 Jul 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 02 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on high-tension line in Kundarki; power supply disrupted.
कुंदरकी। मानसून की पहली बारिश में ही हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन होने से कुंदरकी नगर के अलावा चकफाजलपुर, रूपपुर, गदीपुर, सैफपुर चित्तू, कमालपुर फतेहाबाद, मझोली खास, नगला सालार, पंडिया, इमरतपुर फखरूद्दीन, तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा, चांदपुर मंगोल, जैतपुर पट्टी, भीकनपुर कुलवाड़ा आदि गांवों में की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। साथ ही किसानों के 500 से अधिक संख्या में निजी नलकूपों और राजकीय नलकूपों का संचालन भी ठप रहा। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई तो करीब पौने नौ बजे से 132 केवी बिजलीघर भैसोड़ से कुंदरकी विद्युत उपगृह को आने वाली हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गया जिसके चलते तेज स्पार्किंग के बाद लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। स्पार्किंग से पेड़ तक झुलस गया। जब विद्युत कर्मियों से पेट्रोलिंग की तो मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया जा सका जिसके बाद दोपहर में तीन बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। छह घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से बिजलीघर से जुड़े 12 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही बिजली आधारित कारोबार और जलापूर्ति भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed