फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tree fallen, farmer died in accident

बाइक पर पेड़ टूटकर गिरने से किसान की मौत, दो घायल

Mon, 29 May 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 29 May 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
tree fallen, farmer died in accident
आंध्‍ाी - फोटो : अमर उजाला
डिलारी के जलालपुर चौके पास बाइक सवार तीन लोगों पर एक पेड़ टूटकर गिर गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई, उसका भाई और फूफा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायलों को उपचार के  लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


भोजपुर के सरखड़ा गांव में रहने वाला सौरभ (25) अपने भाई गौरव और फूफा मनोज निवासी ऊधोवाला गांव ठाकुरद्वारा के साथ बाइक पर पशु खरीदने के लिए जलपुरा जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डिलारी के जलालपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया।
विज्ञापन


जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सौरभ की मौत हो गई। गौरव और मनोज को गंभीर चोट आई। एसएचओ डिलारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, हादसे की जांच की जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed