फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Transport Nagar Colony Gati Shakti gets RERA approval

Moradabad News: ट्रांसपोर्टनगर की कॉलोनी गति शक्ति को मिली रेरा की मंजूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Transport Nagar Colony Gati Shakti gets RERA approval
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एमडीए की नई कॉलोनी गति शक्ति को रेरा ने पंजीकृत कर लिया है। एकता विहार की कॉलोनी अमृत कुंज को शीघ्र मंजूरी मिलने की संभावना है।
एमडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गति शक्ति कॉलोनी, एकता विहार की अमृत कुंज का रेरा (रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण) में पंजीकरण कराने के लिए लखनऊ मुख्यालय प्रस्ताव भेजा था। एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने पुष्टि किया कि गति शक्ति कॉलोनी को रेरा की मंजूरी मिल गई है। इस काॅलोनी में 103 प्लॉट मौजूद हैं। दूसरी एकता विहार स्थित अमृत कुंज कॉलोनी में 175 आवासीय प्लॉट और 208 फ्लैट मौजूद हैं। तीसरी समृद्धि विहार कॉलोनी में 100 आवासीय फ्लैट मौजूद हैं जो नया मुरादाबाद में हैं। सभी प्लॉट और फ्लैट के मूल्य निर्धारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कांशीराम नगर में विश्वकर्मा हॉट बनेगा
कांशीरामनगर में एमडीए विश्वकर्मा हॉट बनाया जाएगा। इसमें 20 प्लॉट मौजूद हैं। कॉशीराम नगर के प्लॉट कारीगरों को वरीयता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बुकिंग दीपावली के एक सप्ताह बाद खुलेगी
एमडीए दीपावली के एक सप्ताह बाद रेरा में पंजीकृत कॉलोनियों को जनता के लिए लॉच करेगा। इसके बाद बुकिंग शुरू हो जाएगी। ट्रांसपोर्टनगर की कॉलोनी गति शक्ति व्यवसायिक बताई जा रही है। मंडलायुक्त की बैठक के दौरान पांच सितंबर को तीनों कालोनियों को रेरा में पंजीकृत कराने के लिए प्रस्ताव पास हुआ था। इस मामले में एमडीए ने रेरा की फीस प्रस्ताव के बाद जमा कर दिया था। एमडीए की कॉलोनियों को लॉच करने के लिए फ्लैट और प्लॉट का मॉडल पहले ही तैयार कर लिया जाएगा। मॉडल देखकर लोग बुकिंग कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदारों के अधिकार को संरक्षित करता है रेरा
रियल एस्टेट अधिनियम 2016 के तहत देश में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया था। रेरा (रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण) अधिनियम के तहत धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों और भ्रामक दावा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है। घर खरीदने वाले उपभोक्ताओं के अधिकार को इससे संरक्षण मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed