फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trains should not be late, Railways working on increasing the speed - GM

ट्रेनें न हों लेट, गति बढ़ाने पर काम रहा रेलवे - जीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Trains should not be late, Railways working on increasing the speed - GM
मुरादाबाद। ट्रेनें लेट न हों, इसके लिए रेलवे गति बढ़ाने पर काम कर रहा है। जीएम आशुतोष गंगल का कहना है कि मुरादाबाद मंडल के कोटद्वार-नजीबाबाद, मुअज्जमपुर नारायण-गजरौला रेलखंड पर फिलहाल ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे 100 किमी प्रति घंटा करने के लिए ट्रैक सुधार का काम चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा मुजफ्फरनगर-सहारनपुर के बीच स्टेशन रिमॉडलिंग, रुड़की-देवबंद के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है। जल्द ही यहां रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा। जीएम ने बताया कि कुछ स्टेशनों पर प्रवेश करते समय ट्रेनों की रफ्तार 15 किमी. प्रति घंटा रहती हैा। इसे बढ़ाकर 30 किमी. प्रति घंटा करने के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जीएम ने मंगलवार को डीआरएम के साथ मंडल के कोटद्वार स्टेशन का निरीक्षण किया। कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच चल रही सिग्नलिंग व्यवस्था के आधुनिकीकरण की समीक्षा की। कोटद्वार से नजीबाबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। नजीबाबद स्टेशन पर प्रतीक्षालय, स्टेशन मास्टर कार्यालय, पार्सल कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। रेलवे हेल्थ यूनिट का निरीक्षण कर स्थानीय रेल कर्मचारियों से चिकित्सीय सेवाओं का फीडबैक लिया। ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ प्रोजेक्ट के तहत लगे स्टाल पर प्रदर्शित लकड़ी से बनी कलाकृतियों को देखा। इसके बाद नजीबाबाद-मुअज्जमपुर-बिजनौर रेलखंड में विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान बसी किरतपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। चांदपुर स्याउ के मध्य लिमिटेड हाइट सब-वे में पानी के भरने की समस्या को रोकने के लिए बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण किया। इस मौके पर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी जीएम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed