फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trainee officers completed training, 23 cadets received the honor

पुलिस के हिस्सा बनने जा रहे दरोगा सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Trainee officers completed training, 23 cadets received the honor
मुरादाबाद के डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में आयोजित पासिंग आउट में मौजूद प्रशिक्षु कैडेट्स ? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। डा. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षु दरोगाओं ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया। शुक्रवार को पुलिस विभाग का हिस्सा बनने जा रहे प्रशिक्षु दरोगाओं को एक दिन पहले पुलिस अकादमी के आर्य प्रेक्षागृह में एडीजी राजीव कृष्ण ने सम्मानित किया। सर्वांग सर्वोत्तम समेत 23 कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मृत आश्रित कोटे के 218 कैडेट्स का बैच शुक्रवार को पास आउट होगा।
विज्ञापन

डा. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में 30 दिसंबर 2019 से नागरिक पुलिस के उप निरीक्षक बैच ने आमद कराई थी। जिसमें आउट डोर और इंडोर का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कैडेट्स ने कड़ी मेहनत और लगन से अपना प्रशिक्षण पूरा किया। शुक्रवार को 218 प्रशिक्षु दरोगा पुलिस विभाग का हिस्सा बनने जा रहे हैं। खराब मौसम को देखते हुए अकादमी के अफसरों ने मुख्यालय से अनुमति लेकर कार्यक्रम को हिस्सों में बांट लिया है। पास आउट होने जा रहे कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र एक दिन पहले गुरुवार को ही बांट दिए गए हैं। पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव कृष्ण ने सर्वांग सर्वोत्तम अंकित यादव समेत 23 कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा चुनौतियों से भरी है। सेवा में कदम-कदम पर सूझबूझ एवं विवेक से कार्य करना होता है। जनता की जान माल की रक्षा करना पुलिस का ही कर्तव्य है। इसलिए हमें जनता के प्रति संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। किसी भी समय पीड़ित द्वारा पुकारने पर उसकी हर संभव मदद करने का प्रयास करें। इससे पुलिस के प्रति जनता में विश्वास बढ़ेगा। पुलिस अकादमी से मिला प्रशिक्षण को जीवन और ड्यूटी में हमेशा याद रखें। इससे हमेशा आपको सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

------
आउटडोर में इन्हें मिला सम्मान
शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण - अंकित यादव
कवायद (ड्रिल) प्रशिक्षण- चंदन प्रजापति
शस्त्र प्रशिक्षण एवं रात्रि फ ायरिंग- अंकित यादव
फ ील्ड क्राफ्ट एंड प्रैक्टिस मैप रीडिंग रूट मार्च व जंगल ट्रेनिंग- कृष्ण कुमार यादव
यूएसी- अंकित यादव
योगासन- विनय कुमार यादव
घुड़सवारी- शिवा सिंह
बाधा कोर्स- राहुल शर्मा
विस्फ ोटकों का ज्ञान संदीप कुमार शर्मा
एक मिनट ड्रिल मुकुल यादव
ड्राइविंग- आशु यादव
-----
इनडोर में इन्हें मिला सम्मान
आधुनिक भारत में पुलिस संगठन एवं पुलिस कार्य पद्धति- प्रदीप सिंह
द्वितीय प्रश्न पत्र भारतीय दंड संहिता- सलमान अली
तृतीय प्रश्न पत्र दंड प्रक्रिया संहिता- शशांक राय।
चतुर्थ प्रश्न पत्र भारतीय साक्ष्य अधिनियम संविधान एवं मानवाधिकार- विपिन कुमार
पंचम प्रश्नपत्र स्थानीय एवं विशेष अधिनियम- आशीष यादव
पुलिस रेगुलेशन- शशिकांत सिंह।
सामान्य जघन्य एवं विशेष अपराधों की विवेचना- विपिन कुमार पांडेय
अपराध शास्त्र पुलिस मनोवृत्ति नेतृत्व कौशल- राहुल कुमार
विधि विज्ञान एवं चिकित्सा शास्त्र सूर्यकांत त्रिपाठी
थाना प्रबंधन अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था- जितेंद्र सिंह
कंप्यूटर साइंस व साइबर क्राइम- सौरभ प्रताप सिंह।
पुलिस की छवि व्यवहार व संवाद कौशल. सौरभ प्रताप सिंह।
इटावा के अंकित यादव सर्वांग सर्वोत्तम, देवरिया के प्रशांत इनडोर में अव्वल
मुरादाबाद। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंकित यादव को सर्वांग सर्वोत्तम का पुरस्कार दिया गया। अंकित यादव इटावा के सैफई थानाक्षेत्र के कांटीहार गांव निवासी हैं। इनके पिता कमलेश कुमार यादव मथुरा में तैनात थे। अंकित यादव इसके आउटडोर में भी टॉपर रहे हैं। इनडोर में देवरिया के प्रशांत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed