फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   traffic roul

जुर्माना ज्यादा हो या कम.. नहीं सुधरेंगे हम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
traffic roul
मुरादाबाद। जुर्माना ज्यादा हो या कम कुछ वाहन चालकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता नजर आ रहा है। वह लगातार यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रतिदिन सौ से अधिक वाहन चालकों के चालान भी यातायात पुलिस कर रही है लेकिन यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले कई लोग उनके सामने से बच निकलते हैं। ऐसे वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करवाना पुलिस के लिए चुनौती है।
विज्ञापन

कई पुलिसकर्मी भी यातायात के नियम तोड़ते हैं। यातायात पुलिस ऐसे पुलिसकर्मियों को पहले तो रोकती नहीं है, अगर किसी को रोका भी तो वह ‘स्टाफ’ कहता है। जिसके बाद चालान काटने के बजाय पुलिसकर्मी को छोड़ दिया जाता है। कभी-कभी ही ऐसे पुलिसकर्मियों का चालान काटा जाता है। मंगलवार को भी इस तरह का दृश्य चेकिंग के दौरान शहर की सड़कों पर दिखाई दिया है। इसके अलावा बिना हेलमेट के, ट्रिपल राइडिंग जैसे मामले अब भी आम ही हैं। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर हर किसी का चालान किया जाता है चाहे वह पुलिसकर्मी हो या फिर आम आदमी । वाहन चालकों को यातायात के नियमों का उल्लंघन न करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जो लोग यातायात के नियम तोड़ रहे हैं उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शहर में बेरोकटोक दौड़ते हैं सैकड़ों जुगाड़ वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर में सैकड़ों वाहन ऐसे हैं, जिनको जुगाड़ नाम से पुकारा जाता है। इसकी वजह ये है कि इन वाहनों को मोटर साइकिल, स्कूटी, मोपेड़ या स्कूटर में ठेली को जोड़कर तैयार करना है। यातायात पुलिस के मुताबिक ऐसा करना गलत है, इसके बाद भी बेरोकटोक इस तरह के वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जुगाड़ वाहन तैयार करने के पीछे की वजह ये होती है कि ठेली को जिस तरह से खींचने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, उससे बचा जा सके। इसके अलावा ठेली पर पहले से ज्यादा सामान लादा जा सके और आसानी से एक जगह से दूसरे जगह पर आया-जाया जा सके। लेकिन इस तरह के वाहन हादसे की वजह भी बन रहे हैं। क्योंकि इन ठेलियाें के पीछे न तो लाइट होती है न ही रिफ्लेक्टर लगे होते हैं। रात के वक्त इस तरह के वाहन दूर से दिखाई भी नहीं देते हैं, जिस वजह से हादसे का डर बना रहता है।

नया मोटर व्हीकल एक्ट अभी लागू नहीं
मुरादाबाद। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि नए मोटर व्हीकल एक्ट से मुरादाबाद की यातायात व्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद है। अभी इस नियम को यहां पर लागू नहीं किया गया है, जिसकी वजह प्रमुख सचिव परिवहन द्वारा जारी किया जाने वाला पत्र अभी पुलिस के पास नहीं पहुंचना है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यातायात के नियम तोड़ने वालों को वर्तमान से कई गुना अधिक जुर्माना देना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed