{"_id":"6ae503fd5f8694d9390527d1","slug":"traders-made-aware-of-the-interest-waiver-scheme-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-116157-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ब्याज माफी योजना को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ब्याज माफी योजना को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक
विज्ञापन
कांठ। यूपी सरकार की ओर से लागू की गई ब्याज माफी योजना को लेकर शुक्रवार को कांठ की वैश्य धर्मशाला में राज्य कर विभाग ने जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। इसमें संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र उपाध्याय ने व्यापारियों को योजना की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत बिक्री कर, व्यापार कर, वैट, प्रवेश कर, केंद्रीय बिक्री कर एवं मनोरंजन कर के बकाया पर देय ब्याज में छूट प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ 16 अक्तूबर से 15 जनवरी 2027 तक लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत बकाया मूलधन की धनराशि के आधार पर ब्याज में शून्य से लेकर 100 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान किया गया है। इसके लिए मूल बकाया राशि जमा करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि व्यापारियों को ब्याज के बोझ से राहत मिलेगी और प्रदेश के राजस्व संग्रह में भी वृद्धि होगी। उन्होंने व्यापारियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने व्यापारियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री व कांठ अध्यक्ष निरूपम विश्नोई, राज्य कर विभाग के उपायुक्त रंजीत कुमार, सहायक आयुक्त पवन कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी प्रवीण कुमार, संजीव कुमार, मोहित माहेश्वरी व सरदार रविंद्र सिंह गांधी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।