फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tractor Accident in Uttar Pradesh: 7-Year-Old Crushed by Rotavator Body Parts Scattered in Field

UP: टुकड़े-टुकड़े हो गया जिगर का टुकड़ा... रोटावेटर से कट गया मासूम, खेत से ढूंढ- ढूंढकर एकत्र करने पड़े अंग

Tue, 09 Dec 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Dec 2025 03:32 PM IST
सार

यूपी के रामपुर के शाहबाद में एक मासूम बच्चा रोटावेटर से कट गया। उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। खेत से ढूंढ-ढूंढकर अंग एकत्र करने पड़े। शव की हालत देखकर मां बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Tractor Accident in Uttar Pradesh: 7-Year-Old Crushed by Rotavator Body Parts Scattered in Field
रामपुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर की शाहबाद तहसील के भगवंतपुर का मझरा गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना हो गई। खेत जोतते समय ट्रैक्टर पर बैठा सात साल का कुमार गौरव रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर के नीचे आने से उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। 

विज्ञापन


बेटे के शव को देखकर मां बेहोश हो गई। गांव के कुलवंत सिंह का बेटा कुमार गौरव गांव के ही एक युवक के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर गया था। खेत की जुताई के दौरान अचानक मासूम अपना संतुलन खोकर ट्रैक्टर के पीछे गिर पड़ा। 
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे लगे रोटावेटर ने बच्चे को बुरी तरह से कुचल दिया। रोटावेटर के नीचे आने के कारण शरीर के कई हिस्से जमीन में बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते माता-पिता खेत पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों ओर फैला खून और बेटे के शरीर की हालत देखकर मां बेहोश हो गई। गांव के लोग भी यह मंजर देखकर कांप उठे। ग्रामीण और परिजन देर तक खेत में धंसे बच्चे के शरीर के टुकड़े इकट्ठा करते रहे।

दस दिन बाद था जन्मदिन
पिता कुलवंत सिंह ने बताया कि कुमार गौरव एक बेटे और एक बेटी से उनका सबसे छोटा बेटा था। 17 दिसंबर को वह सात साल का होने वाला था। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पिता कुलवंत सिंह, मां रूबी का रो-रोकर बुरा हाल है।

केवल एक पैर ही सही सलामत मिला
शव की हालत को देखते हुए ग्रामीणों की सलाह पर परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में मासूम की मौत से गहरा शोक है। पिता कुलवंत सिंह ने बताया कि रोटावेटर के नीचे आने से शरीर के कई टुकड़े हो गए, केवल एक ही पैर सलामत बचा था।

रोटावेटर को देखकर डर रहे गांव के बच्चे
जिस तरह से कुमार गौरव लोधी की मौत हुई, इस घटना को सुनकर हर कोई स्तब्ध है। दर्दनाक मौत के बाद गांव के बच्चों में दहशत का माहौल देखा गया। गांव में उसके साथ खेलने वाले बच्चे घर से नहीं निकले और ट्रैक्टर और रोटावेटर को देखकर दहशत में आ रहे थे। गौरव शाहबाद के एक निजी विद्यालय में कक्षा एनसी का विद्यार्थी था। विद्यालय में जब बालक की मौत की खबर पहुंची, तो सुनकर अध्यापक भी कांप उठे। 

अधिवक्ताओं ने जताया दुख
कुलवंत सिंह तहसील में निजी कर्मचारी है। इनके बेटे की मौत की खबर सुनकर अधिवक्ताओं ने दुख जताया और न्यायिक कार्यों से विरत रहे। दुख जताने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तकरीर उर रहमान खान, मासूम मियां, वसीम खान, रोहित कुमार, दूसरी ओर विहिप के नगरध्यक्ष शोभित गुप्ता आदि शामिल रहे।

सदमे में माता-पिता
रविवार को अवकाश होने के कारण कुलवंत ने खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर तय किया था। उसी ट्रैक्टर पर बालक कुमार गौरव लोधी बैठकर चला गया लेकिन यह किसी को पता नहीं था कि रविवार को घर से निकला बालक अब कभी भी घर नहीं लौटेगा। बेटे की याद में मां काफी सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed