फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   track fracture young man stop the train

गोविंदनगर में टूटी पटरी, युवक ने रुकवाई कामाख्या एक्स. 

Thu, 06 Oct 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
track fracture young man stop the train
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर में बुधवार को फिर से बड़ा हादसा होने से टल गया। एक युवक ने सूझबूझ से ट्रेन में सवार यात्रियों की जान बचा ली। गोविंदनगर के नजदीक बुधवार को रेलवे की पटरी चटक गई। इस दौरान आ रही कामाख्या एक्सप्रेस को गोविंदनगर के युवक ने रुकवा दिया। इसके बाद इंजीनियरिंग की टीम ने जाकर पटरी को दुरुस्त किया। पटरी ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जिसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक संचालन बाधित रहा। इसी जगह 28 सितंबर को काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी थी। 
विज्ञापन


   बुधवार को सुबह गोविंदनगर के नजदीक पटरी टूट गई। सुबह में करीब साढ़े नौ बजे लाइन पार रहे मनोज वर्मा ने टूटी हुई पटरी को देखा। तभी मनोज ने देखा कि देखा कि उसी लाइन पर ट्रेन भी आ रही थी। मनोज ने ट्रैक पर ट्रेन को आता देखा तो खतर महसूस हुआ। इसके बाद उन्होंने इधर उधर देखा तो वहां लाल कपड़ा पड़ा हुआ दिखाई दिया। वह कपड़ा लेकर ट्रेन की ओर भागा।
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि ट्रेन को रोकने के लिए लाल कपड़ा लेकर भागे थे। गोविंदनगर के नजदीक ट्रेनों को कम रफ्तार से गुजारा जाता है। उन्हें देखकर कामाख्या एक्सप्रेस के ड्राइवर ने ट्रेन रोक ली। जब उन्होंने ड्राइवर को बताया कि आगे पटरी टूटी हुई तो ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद आननफानन में इंजीनियरिंग की टीम ने जाकर पटरी को दुरुस्त किया। जिसके चलते पटरी को ठीक किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन वहां खड़ी रही। इसी जगह पर 28 अक्तूबर को पटरी में खराबी के कारण काठगोदाम पैसेंजर ट्रेन का कोच पटरी से उतर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed