फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   todays active corona cases of moradabad 23 april 2021 new cases registered 927 eight patient death

मुरादाबाद में कोरोना : रिकॉर्ड तोड़ 1064 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 10 की मौत 

Fri, 23 Apr 2021 10:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 10:02 PM IST
सार

मुरादाबाद में कोरोना ने शुक्रवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 24 घंटे में 1064 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और दस की मौत हो गई।

विज्ञापन
todays active corona cases of moradabad 23 april 2021 new cases registered 927 eight patient death
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में कोरोना ने शुक्रवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 24 घंटे में 1064 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और दस की मौत हो गई। कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेकाबू मामले ने चारों तरफ अफरा-तफरी मचा दी है। कोरोना की ये लहर बहुत ही ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। लोगों की सांसें की डोर थमती जा रही हैं।

विज्ञापन


वहीं इससे पहले बुधवार को कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव के शिकार वृद्ध महिला समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया था। तीन संक्रमितों की टीएमयू और दो की कोविड एल-टू अस्पताल में मौत हुई थी। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट और एमडीए के टाउन प्लानर समेत 832 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि स्वस्थ होने पर 244 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया था। संक्रमितों को कोविड अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रखा गया था।
विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के 51 वर्षीय महिला 11 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थी। परिजनों ने उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 12 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती सिविल लाइंस क्षेत्र के 57 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। वहीं 75 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। महिला को 20 अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा आठ सौ के पार पहुंच गया। सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह और एमडीए टाउन प्लानर कुशवेंद्र कुमार मिश्रा समेत 832 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed