{"_id":"582f6b574f1c1bfe518fe322","slug":"today-senior-citizen-can-change-your-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ सीनियर सिटीजन के आज बदले जाएंगे बड़े नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ सीनियर सिटीजन के आज बदले जाएंगे बड़े नोट
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 19 Nov 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
currency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप आज (शनिवार) बडे़ नोट बदलवाने के लिए बैंक जा रहे तो घर से न निकले। वरना बैंक से मायूस होकर लौटेंगे। क्योंकि आज बैंकों में हजार और पांच सौ के नोट नहीं बदले जाएंगे। हालांकि सीनियर सिटीजन के बड़े नोट बदले जाएंगे। यह व्यवस्था सिर्फ एक दिन की है। ऐसा बैंकों के पास छोटे नोट की कमी के चलते किया गया है।
आठ नवंबर की रात से नोटबंदी से पाबंदी से हाहाकार मचा हुआ है। बैंकों के बाहर नोट बदलने के लिए लोगों की लाइन टूटने का नाम नहीं ले रही है। हफ्तेभर से अधिक का समय निकल चुका है, लेकिन अभी भी बैंकों में भीड़ टूट रही है। रोजाना काउंटर पर पहुंचकर भी बड़ी संख्या में लोगों मायूस लौट रहे हैं।
छोटे नोटों की कमी से हर किसी के नोट नहीं बदले जा पा रहे हैं। बैंकों में दस, बीस, पचास और सौ के नोटों की किल्लत हो गई। इसी कमी के चलते शनिवार को बैंकों में बड़े नोट नहीं बदले जाएंगे। आज सिर्फ सीनियर सिटीजन के ही हजार और पांच सौ के नोट बदले जाएंगे।
विज्ञापन
ये व्यवस्था सिर्फ एक दिन के लिए बनाई गई है। बैंकों का कहना है कि पिछले दस दिनों में सिर्फ एक दिन बैंक बंद रहे। बाकी हर दिन बैंकों से हजार और पांच सौ के नोट बदले गए। इसके लिए छोटेे नोटों की कमी आ गई है। जल्द ही इस कमी को दूर कर लिया जाएगा।