{"_id":"6924c6dbd1c4ee10e50be9fb","slug":"till-now-48-percent-of-the-voters-have-applied-online-in-thakurdwara-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112304-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ठाकुरद्वारा में अब तक 48 प्रतिशत मतदाताओं के आवेदन ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ठाकुरद्वारा में अब तक 48 प्रतिशत मतदाताओं के आवेदन ऑनलाइन
Tue, 25 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एसआईआर में सोमवार सुबह तक ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के 48 प्रतिशत मतदाताओं के आवेदन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड हो गए हैं। जबकि बूथ संख्या 105 लालावाला की बीएलओ पूजा रानी ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं को आयोग के गणना प्रपत्र देकर और उनके 100 प्रतिशत आवेदन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेज दिए हैं। डीएम ने शत प्रतिशत काम करने वाले बीएलओ के नाम एसडीएम से उन्हें सम्मानित करने के लिए भेजने को कहा है। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है अब तक 178124 मतदाताओं के आवेदन ऑनलाइन हो चुके हैं। जो कुल मतदाताओं का 48 प्रतिशत है। विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ पूजा रानी ने अब तक सबसे अच्छा काम किया है। उन्होंने अपने बूथ के सभी मतदाताओं के नाम ऑनलाइन भी कर दिए हैं। एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस को अपने कार्यालय में बुलाकर एसआईआर में लापरवाह बीएलओ शिक्षकों और शिक्षामित्र को काम की गंभीरता और तेजी से करने के लिए निर्देश देने को कहा। संवाद
विज्ञापन