फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ticket contenders are ready, somewhere the application is waiting for the signal

टिकट के दावेदार तैयार, कहीं आवेदन तो कहीं इशारे का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ticket contenders are ready, somewhere the application is waiting for the signal
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों की रैलियां शुरू हो चुकी हैं। चुनाव लड़ने के लिए दावेदार तैयार हैं। कहीं आवेदन होने लगे तो कहीं आवेदन के लिए दावेदारों को पार्टी हाईकमान के इशारे का इंतजार है। फिलहाल दावेदार बैनर पोस्टरों में चेहरा दमकाने में लगे हैं।
विज्ञापन

जिले की छह विधानसभा क्षेत्र हैं। मुरादाबाद देहात, कुंदरकी, बिलारी और ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट सपा के पास हैं, जबकि मुरादाबाद नगर और कांठ विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 के लिए इन छह सीटों पर हर दल से दावेदार सामने आने लगे हैं। कांग्रेस से 49 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इसमें तेरह महिलाएं शामिल हैं। वहीं, सपा मेें मुरादाबाद नगर और कांठ विधानसभा सीट के लिए लिए गए हैं। अभी तक 40 लोग आवेदन कर चुके हैं। दूसरी ओर, केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा में अभी आवेदन पर रोक है। हालांकि दावेदार जोड़तोड़ में जुट गए हैं। पांच छह सात नाम सामने भी आ चुके हैं। वहीं, बसपा में आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। यहां टिकट के दावेदारों को विधानसभा प्रभारी बनाया जा रहा है। जिले में सिर्फ बिलारी विधानसभा के लिए प्रभारी बनाया गया है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस बीच हर विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार तैयार हो गए हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों से टिकट की दावेदारी करने वालों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दावेदारों ने दिल्ली और लखनऊ के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

- पार्टी में अभी टिकट के लिए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। पार्टी से जुड़े लोग चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं। हालांकि दावेदार अभी अपना नाम सामने लाने से बच रहे हैं। वैसे छह, सात लोग बैनर पोस्टर के जरिये दावेदारी पेश कर रहे हैं। - राजपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर और कांठ विधानसभा सीट के लिए लोगों ने आवेदन किया है। बाकी चार सीटों पर आवेदन नहीं लिए गए हैं। जल्द ही टिकट की घोषणा हो सकती है। चुनाव के लिए संगठन पूरी तरह से तैयार है। पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। - डीपी यादव, जिलाध्यक्ष सपा
- पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की है। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए करीब 49 आवेदन आ चुके हैं। इनमें 13 महिलाएं शामिल हैं। जल्द ही प्रत्याशियों के तय होने की उम्मीद है। - असलम खुर्शीद, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारी चल रही है। पार्टी में टिकट के लिए आवेदन नहीं लिए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी बनाए जाएंगे। बिलारी विधानसभा के लिए अनिल चौधरी को प्रभारी बनाया गया है। - रणविजय सिंह, मंडल सेक्टर प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed