फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thrown out of house after uttering triple talaq

Moradabad News: तीन तलाक बोलकर घर से निकाला, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Thrown out of house after uttering triple talaq
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर मूंढापांडे पुलिस ने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मिलक कामरू निवासी रहमत जहां की शादी एक वर्ष पहले कटघर के करूला के रहने वाले फिरोज के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में उससे कार और दो लाख रुपये दहेज के तौर पर मांग रहे थे। इनकार करने पर ससुराली विवाहिता का तरह तरह से उत्पीड़न करने लगे। ईद के दिन ससुराल के लोगो ने उसके साथ मारपीट की। पति फिरोज ने तीन बार तलाक बोलकर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एएसपी अमरिंदर सिंह के समक्ष पेश होकर अपनी व्यथा सुनाई। इसके बाद थाने की पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति फिरोज, ससुर खुर्शीद, साकरा, चांद, आसिफ, लायवा, साकिया, नौशाद, गुलशिया, सुलेमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कुष्णा सक्सेना

कुष्णा सक्सेना

कुष्णा सक्सेना

कुष्णा सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed