फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three women arrested in attacking on police team

पुलिस टीम पर हमले में महिला और उसकी दो ननद गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
three women arrested in attacking on police team
मुरादाबाद। वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने की आरोपी एक महिला और उसकी दो ननद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में महिला कापति सहित अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस एनडीपीएस एक्ट के आरोपी फरमान और उसके भाई रिहान की तलाश कर रही है। सोमवार देर रात सूचना मिली की दोनों वांछित चक्कर की मिलक निवासी नब्बू उर्फ इरफान के घर में छिपे हुए हैं। इस पर कैंप चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे हेड कांस्टेबल प्रेमराज, सिपाही इरफान और अरुण के साथ नब्बू उर्फ इरफान के घर में दबिश देने गई थी। आरोप है कि घर की महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को गेट पर ही रोक लिया था। बावजूद इसके पुलिस कर्मियों ने मकान में घुसकर दोनों वांछितों को पकड़ लिया था लेकिन नब्बू, उसकी पत्नी और बहन ने शोर मचाकर आस पड़ोस के लोगों को बुला लिया था। सबने पुलिस टीम पर हमला बोलकर वांछितों को छुड़ा लिया था। इस मामले में एसआई ने केस दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी नब्बू उर्फ इरफान की पत्नी समरीन, बहन सना और नाजिया को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed