{"_id":"5d742ef18ebc3e93df422680","slug":"three-wifes-of-compounder-will-live-together-after-compromise","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: एक साथ रहेंगी कंपाउंडर की तीन बीवियां, महिला उत्थान केंद्र ने कराया मामले में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: एक साथ रहेंगी कंपाउंडर की तीन बीवियां, महिला उत्थान केंद्र ने कराया मामले में समझौता
Sun, 08 Sep 2019 03:58 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 08 Sep 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी मतभेद भुलाकर एक कंपाउंडर की तीन बीवियां साथ साथ रहेंगीं। नारी उत्थान केंद्र में इसको लेकर समझौता हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत की फाइल बंद कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि मार्च 2019 में उसका निकाह मुगलपुरा में रहने वाले युवक से हुआ था। उन्होंने बताया कि पति की पहले से ही दो बीवियां थीं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने के बाद भी उसने निकाह किया था। लेकिन निकाह के बाद पति की दूसरी बीवी उससे झगड़ा करने लगी। दबाव बनाने लगी कि वह पति को तलाक देकर उससे अलग हो जाए। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
एसएसपी ने मामले की जांच नारी उत्थान केंद्र भेजी। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि दोनों ही कंपाउंडर और उसकी तीनों बीवियों को शुक्रवार को नारी उत्थान केंद्र बुलाया गया था। यहां पर काउंसलिंग की गई तो तीनों बीवियां साथ-साथ रहने के लिए राजी हो गईं। उन्होंने बताया कि गलतफहमी होने के कारण वे एक दूसरे से झगड़ने लगी थीं, उनको अब कोई आपत्ति नहीं है। कंपाउंडर ने बताया कि वह तीनों बीवियों को एक साथ रखेगा। दोबारा झगड़ा न करने के लिखित आश्वासन मिलने के बाद इस मामले में समझौता हो गया है।
विज्ञापन