फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three vehicals accident on delhi higway in fog

कोहरे के चलते दिल्ली हाईवे पर टकराए तीन वाहन, राहगीर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
three vehicals accident on delhi higway in fog
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में घने कोहरे के चलते हाईवे पर शनिवार की रात तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में हाईवे किनारे सवारी का इंतजार कर रहे रामपुर निवासी एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

रामपुर जिले के टांड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगलिया कासगंज निवासी सत्तार (43) सीएनजी पंप पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। हाईवे पर घने कोहरे के कारण शनिवार रात करीब दो बजे गन्ने से भरी ट्राली से दूसरी खाली ट्राली टकरा गई। इसके बाद दोनों वाहन हाईवे से गुजर रहे एक टैकंर में जाकर टकरा गए। इन्हीं वाहनों की चपेट में हाईवे के किनारे वाहन का इंतजार कर रहा सत्तार भी उनकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर गन्ना फैल गया। इससे जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सत्तार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार दोपहर तक हाईवे पर कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी रही। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की मृतक किसान की परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed