फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three trains including Satyagraha canceled, 15 will run on changed route

Moradabad News: सत्याग्रह समेत तीन ट्रेनें रद्द, 15 बदले मार्ग से चलेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three trains including Satyagraha canceled, 15 will run on changed route
मुरादाबाद। गोंडा-बाराबंकी के बीच रेलवे तीसरी लाइन बिछाने जा रहा है। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली चंपारण सत्याग्रह समेत तीन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं जनसाधारण एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस समेत 15 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 24 जून से चार जुलाई तक यह परेशानी यात्रियों को झेलनी होगी। करीब 50 हजार लोगों का सफर इसके कारण प्रभावित होगा।
विज्ञापन


ट्रेनों को रोजा-सीतापुर-ंगोंडा के रास्ते न चलाकर रोजा-लखनऊ-अयोध्या के रास्ते चलाया जाएगा। ट्रेनों का रूट अलग-अलग रहेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में यात्रियों को अभी से सूचित किया जा रहा है, जिससे आरक्षण कराने से पहले ही उन्हें सूचना मिल सके। जो लोग आरक्षण करा चुके हैं, उनके मोबाइल पर संदेश भेजे गए हैं। सत्याग्रह एक्सप्रेस 25 जून से 3 जुलाई तक, आनंदविहार-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस 29 व 30 जून को, छपरा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 27 जून से पांच जुलाई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला गया रूट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
22551 डिब्रूगढ़-जालंधर एक्सप्रेस
14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस
15651-52 गाजीपुर सिटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस
15910 अवध असम एक्सप्रेस
13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस
14617 जनसेवा एक्सप्रेस
14673-74 शहीद एक्सप्रेस
15098 भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस
15057-58 आनंदविहार-गोरकफुर वीकली एक्सप्रेस
15530 आनंदविहार-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस
05577-78 आनंदविहार-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed