फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   three persons arrested in illegal comment on social media

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने में इमाम समेत तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
three persons arrested in illegal comment on social  media
मुरादाबाद। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले में एक विशेष धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने इमाम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। जबकि तीसरा आरोपी नागफनी पुलिस के हत्थे चढ़ा। बृहस्पतिवार शाम तीनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना प्रभारी सुुनील चौधरी ने बताया कि भोजपुर निवासी राहिल साबिर ने अपनी फेसबुक आईडी से वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की थीं। उसने एक विशेष धर्म के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एसआई रमेश चंद्र ने राहिल साबरी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार रात राहिल को गिरफ्तार किया। जिस मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी पुलिस ने राहिल के पास से वह भी बरामद किया। राहिल को परास्नातक छात्र बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने भोजपुर के शाहपुर निवासी मोहम्मद हाशिम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद हाशिम इमाम है और उसने ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से पोस्ट करने में इस्तेमाल हुआ मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपी ने विशेष धर्म पर आपत्तिजनक ट्वीट किया है। आपत्तिजनक पोस्ट करने का तीसरा आरोपी नागफनी थानाक्षेत्र से पकड़ा गया। नबावपुरा निवासी शाहरुख ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ज्ञानवापी मामले के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट डाली थीं। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मामले में पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में अलग अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए तीन युवकों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed