{"_id":"61cdf30a5a4f8b70af78e652","slug":"three-people-including-contract-doctor-of-milak-chc-found-corona-infected-moradabad-news-mbd41443742","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक सीएचसी की संविदा चिकित्सक समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक सीएचसी की संविदा चिकित्सक समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट के बाद जिले में तीन नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें एक मिलक सीएचसी पर तैनात संविदा महिला चिकित्सक, टांडा में चार दिन पहले पाए गए संक्रमित के परिवार का एक छात्र शामिल है, जबकि एक अन्य युवक दुबई से आया था। जांच में उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं गुरुवार को दो संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, मिलक सीएचसी में तैनात संविदा महिला चिकित्सक को खांसी की शिकायत हुई थी। इसके बाद महिला चिकित्सक ने 28 दिसंबर को मिलक में ही कोरोना की जांच कराई थी। गुरुवार को वह कोरोना संक्रमित पाई गई। वहीं टांडा में 27 दिसंबर को जांच रिपोर्ट में दुबई से आए एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इन सैंपल में एक कक्षा दस के छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया छात्र 27 दिसंबर को दुबई से आए संक्रमित पाए गए व्यक्ति का रिश्तेदार है। इसके अलावा टांडा निवासी एक युवक 18 दिसंबर को दुबई से आया था। दुबई से आने के बाद दिल्ली में कोरोना की जांच कराई गई थी। जिसमें युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद युवक टांडा आ गया था। टांडा आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की कोरोना की जांच की थी। जिसके बाद युवक पॉजिटिव पाया गया। गुरुवार को तीनों लोगों के संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के घर पहुंच गई और तीनों के परिवार के साथ संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है। इस दौरान दो लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया हैं। जिसके बाद जिले में पांच संक्रिय मामलेे हो गए हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। गुरुवार को दो संक्रमितों की आइसोलेशन की अवधि पूरी हो गई है। इसके बाद अब सक्रिय मामले पांच रह गए हैं।
पंकज द्विवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी, वरदान भारद्वाज