{"_id":"601db0df8ebc3ed649375435","slug":"three-kilogram-sugar-distribute-in-march-for-antyoday-card-holders-city-news-mbd378594843","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजार अंत्योदयकार्ड धारकों को मार्च में मिलेगी तीन किलो चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस हजार अंत्योदयकार्ड धारकों को मार्च में मिलेगी तीन किलो चीनी
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में शुक्रवार से खाद्यान्न वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन अंत्योदय कार्डधारकों को सस्ते दाम पर मिलने वाली चीनी के लिए अभी एक माह का और इंतजार करना होगा। पांच मार्च से जिले में इसका वितरण कोटेदार कर सकेंगे। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा जिले में फरवरी माह के रुटीन में किए जाने वाले खाद्यान्न (गेहूं और चावल) के वितरण का कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। वितरण व्यवस्था में उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो तथा पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए डीएम ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर उन्हें अपनी निगरानी में कार्य किए जाने के आदेश दिए हैं।
जिले में 5.70 लाख पात्र गृहस्थी तथा 30090 अंत्योदय कार्ड धारक उपभोक्ता हैं। अक्तूबर माह से अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड एक किलोग्राम चीनी सस्ते दर पर उपलब्ध कराने के आदेश प्रदेश सरकार ने दिए थे। डीएसओ संजीव कुमार ने बताया कि चीनी का उठान न हो पाने के कारण इस बार अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को सस्ते दर पर चीनी नहीं वितरित की जा सकी है। उन्होंने बताया कि अब गजरौला की एक मिल से वितरण के लिए चीनी का उठान शुरू कर दिया गया है। पांच मार्च से रुटीन के खाद्यान्न वितरण के साथ जिले के सभी 30090 उपभोक्ताओं को पिछले तीन माह की एक किलो प्रति माह की दर से तीन किलो चीनी भी वितरित की जाएगी। इसकी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए गजरौला चीनी मिल से चीनी का उठान कर उसे यहां गोदाम में रखने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने उचित दर दुकानों पर निर्बाध वितरण सुनिश्चित कराने एवं घटतौली रोकने के लिए दुकान स्तर पर तैनात किए गए नोडल अधिकारियों को अपनी निगरानी में वितरण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने 18 फरवरी तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवारों को गेंहू एवं चावल का आवंटन किया जाएगा।