{"_id":"62113eb6eed1b75c275ad28e","slug":"three-killed-two-injured-in-accidents-moradabad-news-mbd4193645105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
संभल/चंदौसी/जुनावई। जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुए तीन हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।
पहला हादसा जुनावई थाना क्षेत्र में हुआ। यहां गांव मणिकावली निवासी दूधपाल सिंह की पुत्री मोहर कली की शनिवार को शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी के चलते मोहर कली का चचेरा भाई उमेश कुमार (25), पड़ोस के अपने दोस्त अनिल कुमार (25) के साथ बाइक से गुन्नौर फल एवं अन्य सामान लेने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वापस लौटते समय जुनावई कस्बे के मैन चौराहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की मौत हो गई जबकि उमेश कुमार का जुनावई सीएचसी में उपचार किया गया।
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मृतक के पिता रूम सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक पिता के साथ खेती में सहयोग करता था।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा थाना बनियाठेर क्षेत्र के आटा-पवांसा मार्ग पर शनिवार रात करीब आठ बजे गांव देवापुर के पास हुआ। यहां बाइक से बदायूं जनपद के थाना सहसवान के गांव ज्वालापुर निवासी रामरतन(25) पवांसा की ओर से आ रहा था। जब बाइक सवार गांव देवापुर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामरतन की मौत हो गई। इसी दौरान उधर से लेहटा की फसल देखकर गुजर रहा गांव देवापुर निवासी नीरज 25 दोनों वाहनों की भिड़ंत में चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
तीसरा हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में बहजोई-इस्लामनगर रोड पर हुआ। शनिवार की रात करीब 8.30 बजे बहजोई थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर मैथरा निवासी मुशाही (40) पुत्र बाबू शाह बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर पैदल कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मौत हो गई। बहजोई थाने के इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल
संभल। संभल-बहजोई मार्ग स्थित गांव मुजफ्फरपुर के नजदीक बहजोई की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इसमें हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी नसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। हादसा तब हुआ जब बाइक सवार नसीम संभल से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। संवाद