{"_id":"603ab7738ebc3e8c981db13f","slug":"three-corporation-employee-suspended-in-dilip-accident-case-city-news-mbd3812097196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह को जांच कमेटी गठित की, शाम को किया तीन कर्मचारियों पर गिराई गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह को जांच कमेटी गठित की, शाम को किया तीन कर्मचारियों पर गिराई गाज
विज्ञापन
मुरादाबाद। ताड़ीखाना के निकट सफाई के बाद बीच सड़क में खुला नाला छोड़ देने से गुरुवार रात उसमें बाइक समेत गिरने से युवक दिलीप सैनी की मौत के बाद अफसर अचानक चेते। जिन्हें घटना के 24 घंटे बाद तक घटना की जानकारी ही नहीं थी उन्होंने शनिवार सुबह कमेटी का गठन कर जांच के निर्देश दिए। कहा कि पांच दिन में रिपोर्ट सौंपें पर अचानक शाम को तीन कर्मचारियों पर गाज गिरा दी। एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया और दो आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। घटना ठीकरा उन्हीं के सिर पर फोड़ दिया।
गुरुवार को यह घटना हुई। इसके 24 घंटे बाद भी इसकी जानकारी न तो शहर के प्रथम नागरिक महापौर विनोद अग्रवाल को थी और न ही नगर निगम के मुखिया नगरायुक्त संजय चौहान को। मामले गूंजा तो मेयर विनोद अग्रवाल ने इस संबंध में नगर आयुक्त को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्हें मीडिया की खबरों का जिक्र करते हुए नगर आयुक्त से संबंधित क्षेत्र के सफाई निरीक्षक, सफाई नायक तथा क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक का स्पष्टीकरण लेकर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई कर अवगत कराने की बात कही है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए एक माह के अंदर नगर के सभी खुले मेनहोल, नालों के चैंबर पर ढक्कन लगवाना भी सुनिश्चित करने को कहा है।
नगर आयुक्त संजय चौहान ने भी घटना घटना की विस्तृत जांच के लिए अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। कमेटी में अधिशासी अभियंता (निर्माण) बिजेंद्र पाल व वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रणधीर सिंह को बतौर सदस्य नियुक्त करते हुए उनसे विस्तृत जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा। इसके बाद देर शाम अचानक सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह से मामले की प्रारंभिक जांच भी करा ली और उस जांच रिपोर्ट के आधार पर सफाई नायक महेंद्र कुमार को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया, जबकि आउट सोर्सिंग कर्मचारी सतीश व भोले की सेवाएं समाप्त कर दी। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके अलावा सफाई निरीक्षक हिमांशु भारद्वाज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
दो वार्डों का है क्षेत्र, एक पार्षद बोले मैं नहीं जिम्मेदार तो दूसरे पार्षद बोले, इत्तफाक है
मुरादाबाद। ताड़ीखाना मार्ग पर बनी जिस क्रास पुलिया के खुले नाले में गिरकर युवक की मौत हुई वह क्षेत्र वार्ड-47 और वार्ड-32 का संयुक्त क्षेत्र है। इस संबंध में जब दोनों वार्डों के पार्षदों से बात की गई तो वह जिम्मेदारी से बचते दिखाई दिए।
वार्ड-47 के पार्षद गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड 32 के पानी का निकास अवरुद्ध हो जाने के कारण नाले की सफाई कराई गई थी। जिस दिन नाले की सफाई का कार्य हुआ उस दिन उनकी मां की तबीयत खराब थी। जिनका उपचार कराने वह चले गए थे। घटना के बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली। घटना के लिए वह जिम्मेदार नहीं है।
वार्ड-32 के पार्षद पंकज ने बताया कि सफाई कर्मियों ने सफाई के बाद नाले के पत्थर पर काफी कीचड़ एकत्र हो गई थी। सफाई कर्मियों ने उसे पत्थर से घेर भी दिया था। इसके बाद भी हादसा हो गया। इसे किसी की गलती के बजाय महज इत्तफाक था।