फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three attackers surrounded Harshit and shot him

Moradabad News: तीन हमलावरों ने घेरकर हर्षित को मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Three attackers surrounded Harshit and shot him
मुरादाबाद। हर्षित को बुधवार देर रात नया मुरादाबाद में तीन हमलावरों ने घेरकर गोली मारी थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कार के जरिए आरोपियों तक पहुंच गई। तीनों हमलावर डूडा संविदा कर्मी हर्षित ठाकुर से परिचित हैं। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि सभी ने साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद ही किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस घटना को अंजाम देने में शामिल रहा एक आरोपी पहले भी मझोला क्षेत्र में हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

डूडा संविदाकर्मी हर्षित ठाकुर उर्फ शुभ की वर्ना कार के पीछे हमलावर दिल्ली रोड से ही लग गए थे। पुलिस की जांच पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई है। आई-10 कार सवार हमलावरों ने हर्षित का उसके घर के पास तक पीछा किया। चौराहे के पास हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। मौके पर पुलिस को एक लोहे की रॉड मिली है। माना जा रहा है कि हमलावरों ने रॉड से पहले शीशी तोड़े और फिर गर्दन के पास गोली मार दी। इसके बाद हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


00



दो घंटे तक घर के ही पास कार में पड़े रहे हर्षित



- हर्षित ठाकुर करीब दो घंटे तक कार में ही गोली लगी हालत में पड़े रहे लेकिन न दो आस पड़ोस के लोगों को जानकारी हो पाई और न ही पुलिस इस गाड़ी को चेक कर पाई जबकि नया मुरादाबाद में रातभर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि बुधवार देर रात ढाई बजे के आसपास इस वारदात को अंजाम दिया गया है जबकि लोगों को सुबह साढ़े चार बजे पता चला कि कार में शव पड़ा है जिससे माना जा रहा है कि दो घंटे तक हर्षित कार में पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00



इकलौती बेटे की की मौत टूट गए मां बाप

- हर्षित ठाकुर अपने पिता महेंद्र सिंह और उर्मिला देवी के इकलौते बेटे थे। मां बाप देर रात तक बेटे का इंतजार करते रहे लेकिन वह बार बार 10 मिनट, 15 मिनट में ही घर पहुंचने की बात करते रहे इसके बाद मां बाप भी सो गए। सुबह जागे तो पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उन्हें बताया कि उनके बेटे की कार क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है। महेंद्र सिंह और उर्मिला देवी मौके पर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। बेटे की मौत हो चुकी थी।



00

डूडा ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकले थे

- पिता महेंद्र सिंह ने मझोला थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे हर्षित अपनी वर्ना कार से डूडा ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन इसके बाद वह घर नहीं आए। देररात कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे थे। सुबह उनकी लाश कार में ड्राइविंग सीट पर पड़ी मिली। पिता का कहना है कि गोली मारकर उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कुछ लोगों पर शक जताया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

00

जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली
मुरादाबाद। मझोला थाने की पुलिस ने हर्षित के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया जिससे पता चला है कि उससे एक गोली लगी थी। गोली हर्षित के गर्दन पर दायी साइड से मारी गई थी जो जबड़े को चीरते हुए बायी गाल के पास से निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed