फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Third death due to swine flu; 88-year-old woman passes away.

Moradabad News: स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत, 88 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Third death due to swine flu; 88-year-old woman passes away.
मुरादाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण जानलेवा होता जा रहा है। स्वाइन फ्लू संक्रमित कोठीवाल नगर निवासी 88 वर्षीय महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को करीब आठ दिन पहले गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। तेज बुखार और खांसी के साथ उन्हें गुर्दों में संक्रमण की भी परेशानी थी। उपचार के दौरान हालत में सुधार नहीं हुआ और बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। इसके साथ जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन



वहीं शुक्रवार को दो नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक 70 वर्षीय महिला मरीज टीएमयू में भर्ती हैं। उन्हें चार दिन से बुखार है। एक अन्य महिला को बृहस्पतिवार की देर रात जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था और शुक्रवार को वह घर चली गईं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में स्वाइन फ्लू के 39 मरीज मिल चुके हैं। इनमें तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 16 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से पहले प्रथमा बैंक के पूर्व प्रबंधक और हिमगिरी कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के अनुसार, बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी होने पर मरीजों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जिले में सामने आए मामलों में अब तक एचवनएनवन संक्रमण की पुष्टि हुई है, एचथ्रीएनटू का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed