फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Third Candidate Selection Round Completed in Moradabad Ahead of Assembly Elections

UP: भाजपा का तीसरा सर्वे भी पूरा, एक बाकी, इन सीटों पर सबसे ज्यादा चर्चाओं में नाम; सर्वेक्षण में ये रहे सवाल

Tue, 14 Jul 2026 02:52 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 14 Jul 2026 02:52 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर मुरादाबाद में भाजपा का तीसरा सर्वे भी पूरा हो गया है। छह सीटों पर 20 दावेदार सामने आए हैं। नगर, देहात, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा से तीन-तीन और कांठ-बिलारी से चार-चार नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी पूरे पांच सर्वे कराएगी।

विज्ञापन
Third Candidate Selection Round Completed in Moradabad Ahead of Assembly Elections
up election 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद जिले में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा के तीसरे चरण का सर्वे पूरा हो चुका है। तीन चरणों में जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 20 दावेदारों के नाम सबसे सामने आए हैं। मुरादाबाद नगर, देहात, कुंदरकी, ठाकुरद्वारा में तीन-तीन और कांठ-बिलारी में चार-चार नाम लोगों के बीच चर्चा में है। इसमें मौजूदा विधायकों से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक शामिल हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले का दौरा कर चुके हैं। वहीं पार्टी के कार्यक्रमों के बहाने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मुरादाबाद आ चुके हैं। वहीं पार्टी स्तर पर विभिन्न अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिताऊ प्रत्याशी के चयन की कवायद चल रही है। इसके लिए भाजपा अलग-अलग एजेंसियों से सर्वे करा रही है। अभी तक जिले में तीन सर्वे हो चुके हैं। पहला सर्वे जनवरी कराया गया। जबकि दूसरा सर्वे मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू किया गया था। दोनों सर्वे करीब महीने भर चले। वहीं तीसरा सर्वे जून महीने में चला। जो अब पूरा हो चुका है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी तक हुए तीन सर्वे में एजेंसियों को लोगों के बीच 20 दावेदारों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा मिले हैं। इसमें दोनों मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका चेयरमैन, वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। एजेंसियों ने इनके अलावा भी कुछ नामों पर लोगों के बीच चर्चा की है।
विज्ञापन

दिल्ली और लखनऊ के स्तर पर एजेंसियां जिले में सर्वे कर रही हैं। ये प्रक्रिया लगातार चल रही है। ये कोई आखिरी सर्वे नहीं है। - गिरीश भंडूला, भाजपा महानगर अध्यक्ष

पार्टी एजेंसियों के जरिये ग्राउंड लेवल पर सर्वे कराती है। लोगों से जनप्रतिनिधियों के बारे में फीडबैक लेती है। इससे जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का भी पता चल जाता है। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष

सर्वे में ये रहे सवाल
  • विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति क्या है
  • मौजूदा विधायक या दावेदारों की स्थिति क्या है
  • केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता कैसे देख रही है
  • योगी सरकार की कार्यप्रणाली कैसी है
  • विधानसभा चुनाव के लिए किस आधार पर प्रत्याशी चुनेंगे
  • प्रत्याशी चुनने के लिए दूसरे विकल्प का नाम बताइए

दिसंबर में हुआ चुनाव तो सितंबर का सर्वे होगा आखिरी
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा पांच सर्वे कराएगी। अभी दो सर्वे बचे हैं। अगर विधानसभा चुनाव समय से पहले (नवंबर-दिसंबर) हुए तो सितंबर में होने वाला चौथा सर्वे आखिरी सर्वे होगा। अगर तय समय पर चुनाव हुए तो दिसंबर में पांचवां और आखिरी सर्वे होगा।

किस विधानसभा क्षेत्र से किसके नाम पर ज्यादा रही चर्चा
  • नगर विधानसभा क्षेत्र : विधायक रितेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला।
  • देहात विधानसभा क्षेत्र : डाॅ. केके मिश्रा, श्याम बिहारी मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रजनीकांत जाटव।
  • कांठ विधानसभा क्षेत्र : पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, ब्लाॅक प्रमुख डिलारी पूनम चाैधरी, जिला पंचायत सदस्य विनोद सैनी, राजपाल सिंह (छजलैट ब्लाॅक प्रमुख के पति)
  • ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चाैहान, अजय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह की पत्नी साधना सिंह।
  • बिलारी विधानसभा क्षेत्र : परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, बिलारी नगर पालिका के चेयरमैन रघुराज सिंह यादव, ऋषिपाल चाैधरी।
  • कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र : विधायक रामवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर।

दावेदारों में ये लड़ चुके हैं चुनाव
डाॅ. केके मिश्रा, राजपाल सिंह चाैहान, अजय प्रताप सिंह, सुरेश सैनी, परमेश्वर लाल सैनी, ऋषिपाल चाैधरी।
 

जनता नहीं कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में क्षेत्रीय पदाधिकारी का नाम
एक क्षेत्रीय पदाधिकारी भी दावेदारों की दाैड़ में हैं। जनवरी और मार्च में हुए दो सर्वे में इनका नाम शामिल नहीं रहा। तीसरे सर्वे में उनका नाम सामने आया। वह भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच रहा। एजेंसी को जनता के बीच उनका नाम चर्चा में नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed