फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Thieves entered police academy twice in 24 hours, three arrested

जहां पुलिस वालों को मिलती है ट्रेनिंग, वहीं 24 घंटे में दो बार हो गई चोरी

Thu, 09 Feb 2023 02:47 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Thu, 09 Feb 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered police academy twice in 24 hours, three arrested
मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। पुलिस अकादमी में चोर चौबीस घंटे में दो बार घुस गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक आरोपी दीवार से कूदकर भागने के प्रयास में गिरकर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके साथी ने पूछताछ में मूर्तियां खरदीने वाले कबाड़ी का नाम बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार  कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीतल की दो मूर्ति बरामद कर ली है। पुलिस अकादमी में अफसर मेस के आरआई इंद्रजीत सिंह यादव ने मंगलवार को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि अकादमी के मीटिंग हाल में रखी नटराज व भगवान बुद्ध की पीतल की प्रतिमा चोरी हो गई हैं।
विज्ञापन

ऑफिसर मेस की खिड़कियां भी टूटी मिलीं। चोर यहां से मूर्ति चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार रात पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह पांच बजे पुलिस अकादमी के पीटीआई विकास सिंह, आईटीआई असलम और कुक शंकर ने देखा कि दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घेराबंदी कर दोनों को दबोचने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद एक युवक दीवार से कूदकर भागने की कोशिश कर रहने लगा। जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौकेपर पहुंच गई। पूछताछ में घायल ने अपनानाम दानिश बताया। वह कटघर के कोहिनूर चौराहा निवासी है।

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दूसरे ने अपना नाम फहीम बताया। फहीम भी कोहिनूर तिराहे के पास रहता है। पूछताछ में फहीम ने बताया कि वह दानिश के साथ 24 घंटे पहले मूर्तियां चोरी की थीं। मूर्ति व सामान को उन्होंने करुला निवासी कबाड़ी शकील को बेच दिया था। इसके बाद पुलिस ने शकील को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मूर्तियां बरामद कर ली हैं।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि फहीम और शकील को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। जबकि दानिश जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed