{"_id":"6aac50a00ce68a0a6708dfb7","slug":"thieves-broke-into-the-house-by-making-a-hole-in-the-wall-and-made-off-with-jewelry-and-cash-thakurdwara-news-c-280-1-smbd1010-100903-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नकब लगाकर घर में घुसे चोर, जेवर और नकदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नकब लगाकर घर में घुसे चोर, जेवर और नकदी ले गए
Fri, 18 Sep 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर। ग्राम मलबाड़ा उर्फ मानपुर में चोरों ने एक घर की दीवार में नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोर बच्चों की गुल्लक भी तोड़कर उसमें रखे रुपये ले गए। घटना के समय परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। सुबह घर में नकब लगा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई।
गांव निवासी मोहम्मद इरफान मुरादाबाद बाजपुर मार्ग के नजदीक मिठाई की दुकान चलाते हैं। दुकान के नजदीक ही उनका घर है। मोहम्मद इरफान के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे उनके पिता अफसर अली घर के ठीक पीछे धान के खेत पर गए थे। खेत में पहुंचने पर उनकी नजर घर की पिछली तरफ गई तो घर की दीवार में नकब लगा दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो सेफ अलमारी टूटी हुई थी और उससे अंदर रखे जेवर और नकदी गायब मिली।
मोहम्मद इरफान के अनुसार चोर उनके यहां से सेफ अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी। उसे तोड़कर उसमें रखे रुपये भी निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची व जानकारी एकत्र की। मोहम्मद इरफान के अनुसार उसने घटना के संबंध में भगतपुर पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी की है एवं पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।