फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is no action plan to make the roads of the district pothole free

Moradabad News: जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त के लिए कोई कार्ययोजना नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
There is no action plan to make the roads of the district pothole free
मुरादाबाद। जिले की 68 सड़कें कब गड्डा मुक्ति होंगी। आम लोग कब सहज ढंग से सड़कों पर यात्रा करेंगें। इन सवालों का जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। सड़कों को ठीक करने के लिए लोनिवि या नगर निगम के अधिकारियों ने कोई कार्ययोजना नहीं बनाई है।
विज्ञापन

जिले में बारिश के चलते 68 सड़कें खराब हो गई हैं। कई मार्गों पर दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए हैं। आम लोगों के अलावा कार सवार भी परेशान हैं। मुख्यमंत्री ने दीपावली के पहले सड़कों को गड्डा मुख्त करने के लिए अभियान भी चलाया है लेकिन जिले में सड़कें कब गड्डा मुक्त होगी। इस बारे में अधिकारियों ने कोई कार्ययोजना नहीं बनाई है।
विज्ञापन

शहर में कांठ रोड, भाजपा कार्यालय रोड, हनुमान मूर्ति रोड, रामपुर रोड सहित शहर के अन्य लोगों की स्थिति दयनीय है। जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के समक्ष निर्यातकों ने सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया था। बताया कि बुद्ध बाजार, राम गंगा विहार की सड़कों को खोदकर खराब किया गया है। जिले में 58 किमी राज्य मार्गों पर गड्डे बरसात के चलते हुए हैं। शहर की 150 किलोमीटर सड़कों में से 39.5 किलोमीटर सड़क पर अधिक गड्ढे मौजूद हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की 705 किलोमीटर रोड में से 86 किलोमीटर सड़कों पर बरसात के चलते बड़े गड्डे बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने भी दो दिन पहले नगर निगम और लोनिवि के अधिकारियों के साथ शहर में भ्रमण कर बदहाल सड़कों का जायजा लिया था। लोनिवि ने गड्डों को पाटने के लिए शासन से दो करोड़ 99 लाख की मांग की थी लेकिन शासन ने अभी तक एक करोड़ 26 लाख रुपये दिए हैं। लोनिवि के अभियंताओं का कहना है कि पीलीकोठी और स्टेशन रोड पर गड्ढों को भरने का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अभियंता नवेद खां से पूछने पर वह बता नहीं सके कि कब तक गड्डे भरे जाएंगे। पता चला कि गड्ढों को भरने के लिए कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed