फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   There is a possibility of irregularities in the tender process, the team may come again

Moradabad News: टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका, फिर आ सकती है टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of irregularities in the tender process, the team may come again
मुरादाबाद। रेलवे के विद्युत विभाग में एलईडी लाइटों की खरीद में धांधली के अलावा टेंडर में गड़बड़ी की भी आशंका है। इसी कारण सीबीआई टीम ने विद्युत शाखा के कंप्यूटर व फाइलें खंगाली। टीम डीआरएम कार्यालय से दो कर्मचारियों को अपने साथ पावर हाउस व लोको सब स्टेशन ले गई थी। शाम सात बजे तक वहां खोजबीन की, इसके बाद दोनों कर्मचारियों को जाने दिया।
विज्ञापन


डीआरएम राजकुमार सिंह बृहस्पतिवार को देहरादून के दौरे पर थे। वरिष्ठ मंडल स्टोर प्रबंधक प्रहलाद कुमार ने भी अपने शहर से बाहर होने की बात कही। ऐसे में सीबीआई की टीम पूछताछ व विवरण लेने दोबारा डीआरएम कार्यालय का रुख कर सकती है। टीम ने विद्युत शाखा में दो कंप्यूटर व आठ फाइलों की जांच की। हालांकि टीम अपने साथ फाइलों को नहीं ले गई। शिकायतकर्ता की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस मामले में रेलवे के अधिकारी कोई स्पष्ट बयान नहीं दे रहे हैं। इसे सामान्य जांच बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे में पहले भी रेड कर चुकी है सीबीबआई, कर्मचारी गए थे जेल
मुरादाबाद रेल मंडल में पहले भी सीबीआई रेड व जांच कर चुकी है। दो बार कर्मचारी जेल जा चुके हैं। जबकि एक बार एपीओ को गिरफ्तार किया गया था। मार्च 2017 में सीबीआई टीम ने डीआरएम आफिस में छापा मारकर भू लेख विभाग के बाबू को घूस लेते हुए तीस हजार रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। बाबू हेमचंद्र जोशी ने हापुड़ के एक गेट से ट्राला पास कराने के बदले पचास हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ये कार्रवाई आरआर रोडवेज लिमिटेड कंपनी मुंबई के मैनेजर की शिकायत पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed