फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Then rain accompanied by strong winds... followed by paddy and sugarcane crops in the fields collapsing.

Moradabad News: फिर तेज हवा के साथ बारिश...फिर खेतों में गिरी धान-गन्ने की फसल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Then rain accompanied by strong winds... followed by paddy and sugarcane crops in the fields collapsing.
ठाकुरद्वारा। रविवार की शाम चार बजे के आसपास एक बार फिर तेजा हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम का यह रुख रात करीब आठ बजे तक रहा। इससे मौसम की मार से पहले से पीड़ित किसानों को धान-गन्ने की फसलों के नुकसान का एक और झटका झेलना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान बबलू सिंह और उदय पाल ने बताया कि खेतों में फसल गिर गई। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भी बारिश और तेज हवा से फसल को भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

उधर ,बारिश और तेज हवा से फॉल्ट आने के कारण कई इलाकों में बिजली ठप हो गई। कोशिशों के बाद भी कई जगह रात 8.30 बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।बिजलीकर्मियों ने बताया कि फॉल्ट तलाशा जा रहा है। शीघ्र आपूर्ति सुचारु कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बारिश से नष्ट फसल का किसानों को आज मिलेगा मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। पिछले दिनों हुई बारिश और तेज हवा से फसलों को नुकसान का सर्वे पूरा हो गया है। सोमवार को प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि सर्वे में क्षेत्र के करीब 400 किसान प्रभावित पाए गए हैं। सबसे ज्यादा धान की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को किसानों को ऑनलाइन मुआवजा वितरित करेंगे। प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री गोरखपुर से ऑनलाइन संबोधित भी करेंगे। तहसीलदार के मुताबिक, मुख्यमंत्री के स्तर से मुआवजा वितरण और संबोधन का मुरादाबाद कलक्ट्रेट में सीधा प्रसारण देखा जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के 25 किसानों को डीएम मुआवजा वितरित करेंगे।
00
मुरादाबाद रोज पर महिला से टकराई बाइक, चार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद रोड पर रविवार शाम महिला से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस हादसे में महिला और बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की चपेट में आईं गांव लोंगी खुर्द निवासी किरन, जो घर का कूड़ा डालने सड़क के पार जा रही थीं। इस बीच ठाकुरद्वारा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गिर गईं और घायल हो गईं। तीनों बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गए। घायलों में भोजपुर के गांव का गनीमत नगर निवासी समीर, उसका भाई जुनैद, उनके परिवार की समीना को शामिल हैं। चारों घायलों को स्थानीय स्तर पर प्रथामिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
00
मामूली कहासुनी के बीच चले डंडे, पांच घायल
ठाकुरद्वारा। गांव तरफ दलपत में रविवार को मामूली कहासुनी के बीच दो गुटों में डंडे चलने से एक महिला सहित दोनों गुटों के पांच लोग घायल हो गए।
कोतवाल ने बताया कि इस मामले में एक गुट के राधेश्याम के पुत्र बंटी सैनी और योगेश सैनी, माया देवी, दूसरे गुट के अमन सैनी और नितिन सैनी घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कराया गया है। दोनों गुटों में समझौते के प्रयास के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। संवाद


00
प्रेमी से शादी की मांग लेकर कोतवाली पहुंची युवती
ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड की एक युवती ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग शुरू कर दी। युवती ने बताया कि उसका प्रेमी ठाकुरद्वारा का है। वह उसके साथ शादी की बात टाल रहा है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को परिजनों सहित कोतवाली में बुलाकर मामले की जानकारी दी। कोतवाल ने बताया कि युवक और उसके परिजन शादी के लिए राजी हैं लेकिन युवक के बड़े भाई की शादी के बाद। इस आश्वासन पर युवती उत्तराखंड लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed