फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft one lac rupees

कार्ड छपवाने गई युवती की स्कूटी से उड़ाए एक लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
theft one lac rupees
theft one lac rupees
मुरादाबाद। त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है लेकिन दो बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बृहस्पतिवार दोपहर को एक युवती की स्कूटी से एक लाख रुपये उड़ा दिए। युवती बारादरी में शादी के लिए कार्ड पसंद करने गई थी। यहीं स्कूटी की डिग्गी का लॉक तोड़ दिया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

रेलवे हरथला कालोनी में रहने वाली भावना की शादी नवंबर में होनी तय है। वह अपनी मां के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को डीआरएम आफिस के पास स्थित स्टेट बैंक गई थी। शादी के खर्च के लिए वहां से एक लाख रुपये निकाले। इसके बाद शादी का कार्ड पसंद करने के लिए वह दोनों बारादरी पहुंचीं। स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी की और मां, बेटी कार्ड पसंद करने के लिए अंदर गईं। दुकानदार विद्यासागर ने बताया कि भावना के दुकान पर पहुंचने के तुरंत बाद बाइक सवार दो युवक रिटायरमेंट का कार्ड छपवाने आए। इनमें से एक युवक दुकान के अंदर आया दूसरा बाहर खड़ा हो गया। दो कार्ड देखने के बाद युवक ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ आकर शाम को कार्ड पसंद करेगा और साथी के साथ वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद जब भावना कार्ड पसंद कर वापस स्कूटी के पास पहुंची तो डिग्गी खुली देख उन्होंने शोर मचा दिया। भावना ने बताया कि डिग्गी में एक लाख रुपये, जरूरी दस्तावेज, पर्स रखा था जो कि चोरी कर लिया गया है। दुकानदार और भावना को शक है कि रिटायरमेंट का कार्ड छपवाने के बहाने विद्यासागर की दुकान पर आए दोनों युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनका कहना है कि दुकान में घुसे युवक ने दुकानदार और अन्य लोगों का ध्यान कार्ड की तरफ कर दिया, इस बीच मौका पाकर बाहर खडे़ उसके दूसरे साथी ने भावना की स्कूटी की डिग्गी का लॉक खोलकर उसके अंदर रखे एक लाख रुपये निकाल लिए। अंदेशा है कि बाइक सवार बैंक से ही भावना के पीछे लग गए थे। वारदात की सूचना पर सीओ कोतवाली राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी पीड़ित और दुकानदार से की। सीओ ने बताया कि चोरी की वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed