फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in three houses

चोरों ने तीन घरों से उड़ाया हजारों का माल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
theft in three houses
मूंढापांडे। दौलारी गांव में चोरों ने शुक्रवार रात तीन घरों में घुस कर नकदी, बर्तन, मोबाइल आदि सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह जागने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरों की तलाश शुरू कर दी। मूंढापांडे के दौलारी गांव निवासी एहसास अली शुक्रवार की रात परिवार के साथ आंगन में सोया था। घर की पिछली दीवार में कूमल लगाकर चोर घर में घुस गए। चोर संदूक में रखे आठ हजार रुपये, पीतल के बर्तन, मोबाइल समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोर एहसास के भाई नासिर के घर से भी पांच हजार रुपये, बर्तन के अलावा अन्य सामान ले गए। चोर पड़ोसी आशक अली के घर में भी घुसे और उनका एक मोबाइल उठा ले गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed