फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in mobile shop

एग्जॉस्ट के रास्ते दुकान में पहुंच गए चोर, उड़ा लिया लाखों रुपये का सामान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
theft in mobile shop
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार कैल्टन स्कूल के पास चोरों ने मोबाइल की दुकान को निशाना बना लिया। चोर एग्जॉस्ट के रास्ते दुकान में घुसे और मोबाइल व नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकान स्वामी दुकान पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हो पाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला के लाइन पार हनुमान नगर निवासी राजेश कुमार शर्मा की कैल्टन स्कूल के पास श्री हरि इलेक्ट्रानिक्स के नाम से मोबाइल की दुकान है। राजेश ने बताया कि 19 जून की रात दुकान बंद करने के बाद वह अपने घर चले गए थे। अगले दिन दुकान खोली तो उनके होश उड़ गए। दुकान से नए 27 स्मार्ट फोन, तीन हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने बताया कि एग्जॉस्ट पंखा हटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। राजेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने को मझोला थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों के सुराग के लिए आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed