फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft in cloth show room

कोतवाली के पास कपड़ा शोरूम से दो लाख 40 हजार की दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
theft in cloth show room
मुरादाबाद। शहर कोतवाली से पचास कदमों की दूरी पर चोरों ने कपड़ा शोरूम को निशाना बना लिया। छत पर रखे जनरेटर का जाल काटकर चोर शोरूम में पहुंच गए और काउंटर में रखे दो लाख चालीस हजार रुपये चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह शोरूम खोला गया तो वारदात की जानकारी हो पाई। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के सागर सराय निवासी राहुल अग्रेजा का कोतवाली के पास साहिल कलेक्शन नाम से कपड़ा का शोरूम है। राहुल ने बताय कि रोज की तरह बृहस्पतिवार रात वह कर्मचारियों से शोरूम बंद कराने के बाद अपने घर चले गए थे। रात में किसी समय चोर शोरूम की छत पर पहुंच गए। यहां रखे जनरेटर का जाल काट कर उन्होंने दरवाजा भी तोड़ दिया। इसके बाद चोर शोरूम में पहुंच गए। चोरों ने काउंटर से दो लाख चालीस हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद चोर उसकी रास्ते से वापस चले गए। राहुल ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्होंने शोरूम खुलवाया तो उनके होश उड़ गए। शोरूम में कपड़े तितर बितर पड़े थे, जबकि काउंटर से रकम भी गायब थी। उन्होंने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। राहुल ने बताया कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, मगर रात वह बिजली की सप्लाई बंद होने की वजह से कैमरे भी बंद हो जाते हैं। कोतवाली सीओ महेश चंद्र गौतम ने बताया के केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed