फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft accused hit his neck with a blade in the court in Moradabad

UP: मुरादाबाद में कचहरी में चोरी के आरोपी ने अपनी गर्दन पर मारा ब्लेड, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

Tue, 24 Jan 2023 02:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Jan 2023 02:49 PM IST
सार

मुरादाबाद में चोरी के आरोपी ने खुद पर हमला कर लिया। आरोपी ने अपनी गर्दन पर ब्लेड से हमला किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सोमवार को पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Theft accused hit his neck with a blade in the court in Moradabad
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद कचहरी में सोमवार शाम चोरी के आरोपी ने अपनी गर्दन में ब्लेड मारकर खुद को लहूलुहान कर लिया। इससे पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन


अपनी गर्दन पर ब्लेड से हमला करने वाला आरोपी इस्लाम मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गोविंद नगर निवासी है। सोमवार को पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पिछले दिनों मूंढापांडे के बूजपुर आशा गांव स्थित एक घर में हुई चोरी की घटना में वह शामिल था। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम पुलिस कर्मियों ने उसे अदालत में पेश किया। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे जेल ले जाने लगे। इसी दौरान कोर्ट से बाहर आने के बाद उसने फिर से न्यायिक अधिकारी से मिलने की जिद की। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कचहरी परिसर में पड़ा एक ब्लेड उठा लिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी गर्दन पर मारकर घायल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने उससे ब्लेड छीनने का प्रयास किया तो वह पुलिस कर्मियों पर भी हमला करने वाला। इसके बाद पुलिस वालों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया
और ब्लेड छीन लिया। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी पांच बाद जेल जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed