फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
भगतपुर । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस संबंध में मृतक की मां ने अपने छोटे पुत्र के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम सिरसवां हरचंद निवासी प्रवेश देवी पत्नी कल्लू यादव ने भगतपुर पुलिस को अपने छोटे पुत्र के विरुद्ध तहरीर दी है। प्रवेश देवी के अनुसार शनिवार की दोपहर उसके बड़े पुत्र मोनू यादव व छोटे पुत्र मुकेश यादव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान प्रवेश देवी अपने दोनों पुत्रों को समझा-बुझाकर खेत पर चली गई। प्रवेश देवी के अनुसार वह खेत से जरूरी काम निपटा कर शाम को अपने घर पहुंची तो उनका छोटा पुत्र मुकेश घर के दरवाजे पर खड़ा था एवं वह उन्हें घर की चाबी देकर बाहर चला गया। तहरीर में लिखा है की चाबी मिलने के बाद प्रवेश देवी ने जैसे ही घर के अंदर जाकर कमरा खोल कर देखा तो कमरे में मोनू यादव 35 वर्ष मृत पड़ा था। जिसके बाद प्रवेश देवी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलवा लिया। सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि मोनू यादव अविवाहित है एवं वह नशे का आदी था जिसके चलते आज भी दोनों भाइयों में झगड़ा हो रहा था। बताया कि मोनू तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एवं उससे छोटा भाई मुकेश एवं एक बहन है। मोनू के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। मृतक कुछ दिनों से महानगर मुरादाबाद में एक फर्म में नौकरी कर रहा था।इस संबंध में थाना अध्यक्ष मेघराज सिंह ने बताया कि मृतक मोनू यादव की मां प्रवेश देवी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed